मां बनना हर महिला की ख्वाहिश होती है. मगर एंटरटेनमेंट की दुनिया में कई ऐसी हसीनाएं हैं, जो बच्चा नहीं चाहतीं. शादी के सालों बाद भी उन्होंने बच्चा नहीं किया है. आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन सी एक्ट्रेसेस का नाम शामिल हैं.
(Photo: Instagram @akankshagkhanna)
टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला बच्चा नहीं चाहतीं. उनकी शादी को 10 साल हो चुके हैं, मगर उन्होंने बेबी नहीं किया. बेबी करने का उनका आगे भी इरादा नहीं है. आकांक्षा का कहना है कि वो अपने करियर पर फोकस करना चाहती हैं. उन्हें लगता है कि वो बच्चे की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार नहीं हैं.
(Photo: Instagram @akankshagkhanna)
टीवी एक्ट्रेस कविता कौशिक भी मां नहीं बनना चाहतीं. कविता कई बार इस बारे में बात कर चुकी हैं. उनका मानना है कि इंडिया में पहले से ही काफी ज्यादा आबादी है. ऐसे में वो नहीं चाहतीं दुनिया की भीड़ में उनका बच्चा बड़ा हो.
(Photo: Instagram @ikavitakaushik)
कविता ने ये भी कहा था कि वो इस उम्र में मां नहीं बनना चाहतीं, क्योंकि जब तक उनका बच्चा बड़ा होगा, वो और उनके पति बूढ़े हो चुके होंगे और वो नहीं चाहतीं कि उनका बच्चा बूढ़े मां-बाप की जिम्मेदारी उठाए. इसलिए उन्होंने बच्चा ना करने का फैसला किया है.
(Photo: Instagram @ikavitakaushik)
पॉपुलर बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन ने साल 2012 में फिल्म प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर से शादी रचाई थी. मगर शादी के सालों बाद भी उनका कोई बेबी नहीं है.
(Photo: Instagram @ikavitakaushik)
ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, विद्या ने मां बनने पर कहा था- मुझे लगता है कि मां बनना बहुत बड़ी जिम्मेदारी है. इसे लाइटली नहीं लिया जा सकता. विद्या ने ये भी कहा था कि खुद में कंप्लीट फील करने के लिए उन्हें किसी बच्चे की जरूरत नहीं है.
(Photo: Instagram @balanvidya)
टीवी एक्ट्रेस नारायणी शास्त्री 47 साल की हैं. उन्होंने साल 2015 में शादी रचाई थी. शादी के 11 साल बाद भी उनका कोई बेबी नहीं है. उन्होंने मां न बनने का फैसला किया है.
(Photo: Instagram @narayanishastri)
नारायणी शास्त्री ने टेलीटॉक संग बातचीत में मां न बनने के फैसले पर कहा था- मां बनने का ख्याल कभी मेरे अंदर से नहीं आया. मेरे भाई-बहनों के बच्चे हैं. मैं उन्हें अपने बच्चों जैसा ही प्यार करती हूं.
(Photo: Instagram @narayanishastri)