Advertisement

टीवी

'करोड़ों के लिए दुबई के शेख संग सोने को तैयार', इंफ्लुएंसर के बयान पर भड़की एक्ट्रेस, बोली- न्यूडिटी हो रही ट्रेंड

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 14 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 1:20 PM IST
  • 1/10

चारुल मलिक न्यूज एंकर से टीवी एक्ट्रेस बन चुकी हैं. चारुल ने पॉपुलर टीवी शोज 'भाभीजी घर पर हैं' और 'हप्पू की उलटन पलटन' जैसे शोज में काम किया है. 

  • 2/10

चारुल मलिक ने अब 'कनेक्ट' नाम के यूट्यूब चैनल संग पॉडकास्ट में अपने करियर पर बात की. इसके अलावा उन्होंने सोशल मीडिया की दुनिया की कड़वी सच्चाई भी बताई. 

  • 3/10

चारुल ने कहा कि आजकल ओटीटी शोज में न्यूडिटी, गाली-गलौज बहुत ज्यादा दिखाई जा रही है. इससे हम लोग आने वाली जनरेशन को बिगाड़ रहे हैं. यूट्यूब के कई कॉमेडी शोज में इंतनी गंदगी दिखाते हैं कि घरवालों के साथ देख नहीं सकते. 

Advertisement
  • 4/10

चारुल ने कहा कि सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने के लिए लोग गंदी बातें करते हैं. 95% ऐसे लोग ट्रेंड करते हैं, जो सड़कों पर न्यूड घूमते हैं. 

  • 5/10

इसपर चारुल से पूछा गया- एक बड़ी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर का एक कमेंट कुछ समय पहले वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने कहा था कि वो 10-20 हजार के लिए किसी के साथ कंप्रोमाइज नहीं करेंगी, लेकिन दुबई का शेख 1 करोड़ रुपये देगा तो उसके साथ सो सकती हैं. इसपर होस्ट का इशारा इंफ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा की तरफ था, क्योंकि कुछ समय पहले उनका ही ये कमेंट वायरल हुआ था. 
 

  • 6/10

इंफ्लुएंसर के इस तरह के कमेंट्स पर चारुल मलिक ने अपनी राय देते हुए कहा- यही तो गलत हो रहा है अभी. लोग बोलने से पहले अब सोचते नहीं हैं. 

Advertisement
  • 7/10

'अगर आप पब्लिक फिगर हो तो अपनी जुबान पर ताला लगाकर रखो. अगर आप पब्लिक में हो या कैमरे के सामने हो और अगर आप फेमस हो तो ये आपकी ड्यूटी बनती है.' 

  • 8/10

'मेरा मानना यही है कि अगर लोगों को सोशल मीडिया पर ट्रेंड होना है तो घटिया चीजें करके ही क्यों ट्रेंड होना चाहते हैं? ग्रेस के साथ क्यों नहीं ट्रेंड होते. '

  • 9/10

'लेकिन सही रास्ते से ट्रेंड होने में मेहनत लगती है. उन्हें पता है कि वो सही रास्ते से ट्रेंड होंगे नहीं, क्योंकि वो डिजर्विंग नहीं हैं. '

Advertisement
  • 10/10

चारुल ने कहा कि लोग हेडलाइन्स में आकर बिग बॉस में जाना चाहते हैं. चारुल ने ये भी दावा किया कि ऐसा कमेंट करने वाली लड़की अब बिग बॉस में जरूर जाएगी. चारुल मलिक की बातों से आप कितना सहमत हैं. 

(Photo: Instagram @charulmalik)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement