Advertisement

टीवी

26 की हसीना ने बनाया करोड़ों का घर, रॉयल है मां-नानी का कमरा, एंटीक लैम्प-पेंटिंग से सजाया आशियाना

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 30 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:36 AM IST
  • 1/15

टीवी एक्ट्रेस अदिति भाटिया मुंबई में अपनी मां के साथ एक आलीशान घर में रहती हैं.  उनका घर स्टाइल, कंफर्ट और खूबसूरती का फरफेक्ट कॉम्बिनेशन है. उन्होंने 'मैशेबल इंडिया' को अपने आलीशान घर का टूर दिया. 

  • 2/15

एक्ट्रेस का लिविंग रूम उनके घर का सेंटर अट्रैक्शन है. लिविंग रूम की थीम लाइट कलर में रखी है. स्लीक डिजाइन, न्यूट्रल कलर्स और खूबसूरत सजावट ने लिविंग रूम को रॉयल टच दिया है.

  • 3/15

लिविंग रूम की बड़ी सी बालकनी से भरपूर रोशनी और हवा आती है. बारिश के मौसम में तो व्यू और भी खूबसूरत लगता है. 

(Photo: Youtube Screengrab)

Advertisement
  • 4/15

घर के हॉल में एक मंदिर भी बना है. पूजा करके एक्ट्रेस अपने दिन की शुरुआत करती हैं. 

 

(Photo: Youtube Screengrab)

  • 5/15

घर के हॉल में एक अलमारी रखी है, जिसमें एक्ट्रेस ने काफी स्टाइलिश और यूनिक क्रॉकरी सजा रखी है. 

(Photo: Youtube Screengrab)

  • 6/15

डाइनिंग एरिया में वुडन की टेबल-चेयर्स रखी हैं. घर का ये हिस्सा काफी सिंपल और क्लासी है. घर के कलर थीम को डाइनिंग एरिया काफी अच्छे से कॉम्प्लिमेंट कर रहा है. यहां की सजावट को भी बहुत सोच-समझकर डिजाइन किया गया है. 

 

(Photo: Youtube Screengrab)

Advertisement
  • 7/15

अदिति भाटिया का बेडरूम सुपर रॉयल है और कंफर्ट को ध्यान में रखकर बनाया गया है. हल्के और सुकून देने वाले पेस्टल रंगों का इस्तेमाल करके डिजाइन किया गया बेडरूम, शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर शांति और सुकून का एहसास कराता है. 

 

(Photo: Youtube Screengrab)

  • 8/15

बेडरूम में बड़ी खिड़कियां हैं, जिनसे भरपूर रोशनी अंदर आती है. रूम के एक कॉर्नर में एक कॉम्फी काउच रखा है और साथ में स्टैंडिंग लैम्प भी लगा है. 

 

(Photo: Youtube Screengrab)

  • 9/15

अदिति के रूम में खूबसूरत व्हाइट कलर की ड्रेसिंग टेबल है, जहां वो तैयार होती हैं. ड्रेसिंग टेबल के मिरर पर कई सारी लाइट्स भी लगी हैं. 

Advertisement
  • 10/15

वैनिटी एरिया और वॉक-इन क्लोजेट को काफी खूबसूरत और स्टाइलिश लुक में तैयार किया गया है. वैनिटी को शानदार डिजाइन को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जिसमें काफी ज्यादा स्टोरेज स्पेस और बेहतरीन ऑर्गेनाइजेशन सिस्टम मौजूद है. इसमें कपड़े, एक्सेसरीज और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स सही तरह से ऑर्गेनाइज कर सकते हैं. वॉक-इन क्लोजेट काफी स्पेशियस और बहुत अच्छी तरह से बनाई गई है. 

 

(Photo: Youtube Screengrab)

  • 11/15

अदिति ने अपनी मां और नानी का बेडरूम भी दिखाया. मां और नानी के बेडरूम में ऑलिव ग्रीन कलर का पेंट हुआ है. रूम काफी सिंपल और क्लासी तरीके से डेकोरेट किया गया है. 

 

(Photo: Youtube Screengrab)

  • 12/15

अदिति की मां के रूम में कई सारी आर्टिस्टिक चीजें लगी हैं, जो उनकी मां ने खुद अपने हाथों से बनाई हैं. 

 

(Photo: Youtube Screengrab)

  • 13/15

एक्ट्रेस के किचन का डिजाइन काफी एस्थेटिक्स है. किचन का ले-आउट इस तरह तैयार किया गया है कि दिखने में भी बेहद शानदार लगता है. किचन में मॉडर्न फिटिंग्स के साथ-साथ खूबसूरत कैबिनेट्स बनाए गए हैं. 

(Photo: Youtube Screengrab)

  • 14/15

एक्ट्रेस के घर की सबसे आकर्षक चीज इसकी खूबसूरत बालकनियां हैं. बालकनी से आस-पास का शानदार नजारा दिखता है. यहां बैठकर शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर सुकून के पल बिताने का मजा ही अलग है. कॉफी और चाय की चुस्कियां लेने और किताबें पढ़ने के लिए एक्ट्रेस की बालकनी परफेक्ट है. 

(Photo: Youtube Screengrab)

  • 15/15

अदिति भाटिया का घर अंदर से काफी खूबसूरत है. वैसे आपको कैसा लगा एक्ट्रेस का घर?

 

(Photo: Youtube Screengrab)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement