सिद्धार्थ भारद्वाज की जिंदगी में कई ऐसे मोड़ आए जब उन्हें लगा कि सुसाइड कर लेना चाहिए. न सिर्फ उनकी प्रोफेशनल बल्कि पर्सनल लाइफ भी प्रॉब्लमैटिक रही है.
सिद्धार्थ ने अपनी जिंदगी में जुआ, चरस से लेकर कई गलत काम किए हैं. वो जेल भी जा चुके हैं. अपने पिता तक की पिटाई कर चुके हैं. उनका तलाक भी हो चुका है.
सिद्धार्थ बताते हैं कि उनकी लव लाइफ भी कम कॉन्ट्रोवर्शियल नहीं रही है. 2018 में उन्हें पहली बार प्यार हुआ था. जब एक लड़की के चक्कर में वो मुंबई छोड़कर, अपनी लाइफ
टाइम सेविंग 25 लाख रुपये लेकर लॉस एंजेलिस चले गए थे.
विदेश में 3 महीने साथ में रहकर ऐश काटने के बाद जब सारे पैसे खत्म हो गए तो गर्लफ्रेंड उन्हें छोड़कर चली गई. इस बात से आहत हो कर उन्होंने LA में ही रहकर काम करने की ठानी.
इसके बाद उन्हें डेटिंग ऐप पर एक ब्राजिलियन लड़की मिली, जिसे 1 साल बाद डेट करने के बाद उन्होंने शादी की. हालांकि सिद्धार्थ का तलाक हो गया, क्योंकि पत्नी को फैमिली चाहिए थी, पर एक्टर इसके लिए राजी नहीं थे.
सिद्धार्थ की जिंदगी में इसके बाद एक और लड़की ने कदम रखा, जो अमेरिकी मुस्लिम थी. लेकिन वो चाहती थी कि एक्टर भी धर्म की राह पर चलें. वो डिवाइन पावर में बहुत मानती थीं.
सिद्धार्थ ने बताया कि वो भले ही मुस्लिम थी, लेकिन जीसस में इतना मानती थी कि शनिवार को काम नहीं करती थी, क्योंकि वो गॉड का दिन है. अपनी कमाई का 10 प्रतिशत चर्च को डोनेट करती थी.
वो चाहती थीं कि सिद्धार्थ भी अपना धर्म परिवर्तन करें, लेकिन एक्टर ऐसा चाहकर भी नहीं कर पाए क्योंकि उनसे बाइबल याद नहीं हो पाई.
तमाम कोशिशों के बावजूद सिद्धार्थ अपनी जिंदगी अकेले ही रह गए. हालांकि उन्हें पत्नी को खोने का गम जरूर है, वो कहते हैं कि अब समझ आया है कि मैं उसकी बात मान लेता तो अच्छा होता.