Advertisement

टीवी

कहां हैं 90s की हिट हीरोइनें, जलवा अब भी बरकरार, मगर एक ने छोड़ी दुनिया

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 14 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:26 PM IST
  • 1/10

हर एक्टर का दौर आता है. कभी सितारे बुलंदियों पर होते हैं, कभी गर्दिश में. टीवी इंडस्ट्री में भी ऐसी कई हसीनाएं हैं जो 90s के दौर में स्टार थीं. लेकिन आज किसी ने शोबिज छोड़ दिया. कुछ अब भी रूल कर रही हैं. कईयों ने दुनिया छोड़ दी है.
 

Photo: Social Media
 

  • 2/10

अपने दौर में इन हीरोइनों ने जमकर स्टारडम देखा. हिट शो में काम कर घर-घर में फेमस हुईं. टीवी की ये हसीनाएं आज कहां हैं और क्या कर रही हैं, चलिए जानते हैं.
 

Photo: Instagram @renukash710
 

  • 3/10

रेणुका सहाणे ने सर्कस शो में मारिया का रोल प्ले काम किया था. वो दूरदर्शन के शो सुरभि की को-प्रेजेंटर थीं. रेणुका इम्तिहान, जुनून, सैलाब, कोरा कागज जैसे शोज में दिखीं. वो आज भी शोबिज में एक्टिव हैं. हिंदी और मराठी दोनों इंडस्ट्री में काम कर रही हैं.

Photo: Instagram @renukash710
 

Advertisement
  • 4/10

मंदिरा बेदी को सीरियल शांति से फेम मिला था. ये इंडिया का पहले डेली शोप था. वो क्योंकि सास भी कभी बहू थी, जस्सी जैसी कोई नहीं में भी दिखी थीं. मंदिरा आज भी इंडस्ट्री में काम कर रही है. फिल्मों और टीवी शोज में नजर आती हैं. 
 

Photo: Instagram @mandirabedi
 

  • 5/10

नीना गुप्ता को टीवी शो सांस में कमाल का काम करते देखा गया था. वो इसकी राइटर और डायरेक्टर दोनों थीं. उन्होंने अपने दौर में चाणक्य, डैडी, मिर्जा गालिब, खानदान जैसे शो किए थे. नीना सालों बाद भी करियर के पीक पर हैं. वो ओटीटी और फिल्मों में रूल कर रही हैं.
 

Photo: Instagram @neena_gupta
 

  • 6/10

रीमा लागू के शो श्रीमान श्रीमती और तू तू मैं मैं उस दौर के हिट शो रहे. आज भी ये शो नोस्टालजिया देते हैं. दुखद है कि ये टैलेंटेड एक्ट्रेस आज हमारे बीच नहीं है. 2017 में उनका निधन हो गया था.
 

Photo: Social Media
 

Advertisement
  • 7/10

अर्चना पूरन सिंह ने शो श्रीमान श्रीमति में प्रेमा शालिनी का रोल कर सबका दिल जीता. वो शो जाने भी दो पारो, जुनून, मिस्टर या मिसेज में भी दिखीं. अर्चना अब एक्ट्रेस ही नहीं यूट्यूबर भी बन चुकी हैं. द ग्रेड इंडियन कपिल शो में परमानेंट गेस्ट भी हैं.
 

Photo: Instagram@archanapuransingh
 

  • 8/10

सुप्रिया पिलगांवकर हिट शो तू तू मैं मैं में काम कर छाई थीं. रीमा लागू संग उनकी क्यूट नोकझोंक हिट रही. सुप्रिया करियर में आज भी शाइन कर रही हैं. उनकी पिछली मूवी 2024 में आई थी. जिसका नाम 'कहां शुरू कहां खत्म' था. वो मराठी इंडस्ट्री में भी एक्टिव हैं.
 

Photo: Instagram @supriyapilgaonkar

  • 9/10

शिखा स्वरुप ने शो चंद्रकांता में राजकुमारी का लीड रोल प्ले किया था. खराब तबीयत के चलते सालों पहले वो शोबिज छोड़ चुकी हैं. जानकारी के मुताबिक, वो गारमेंट एक्सपोर्ट का बिजनेस करती हैं. वो सोशल मीडिया पर नहीं हैं. आज वो गुमनामी की लाइफ जी रही है.
 

Photo: Social Media
 

Advertisement
  • 10/10

किटू गिडवानी ने शो शक्तिमान में गीता विश्वास का रोल कर लाइमलाइट लूटी थी. सीरियल स्वाभिमान में काम कर भी वो चर्चा में आई थीं. वो इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और लगातार अपने काम से दर्शकों को इंप्रेस कर रही हैं.    
 

Photo: Instagram @iamkitugidwani

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement