Advertisement

टीवी

ब्रेस्ट कैंसर के दर्द से तड़पी एक्ट्रेस, पाई-पाई को तरसी, जेवर-गाड़ी बेचकर कराया इलाज, अब कैसा है हाल?

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 25 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:26 PM IST
  • 1/11

शगुफ्ता अली एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं. शगुफ्ता ने कई फिल्मों और टीवी शोज में अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस को हमेशा इंप्रेस किया है. लेकिन एक्ट्रेस ने अपनी निजी जिंदगी में काफी दर्दभरा और मुश्किल वक्त भी देखा. 

  • 2/11

दरअसल, शगुफ्ता को स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर हुआ था. अब सिद्धार्थ कन्नन संग बातचीत में उन्होंने इस बारे में बात की. शगुफ्ता से पूछा गया कि उन्होंने अपने कैंसर के बारे में लंबे समय तक लोगों को क्यों नहीं बताया था?

  • 3/11

ब्रेस्ट कैंसर छिपाने को लेकर एक्ट्रेस ने कहा- उस जमाने में इस चीज को लेकर कहा जाता था कि इसके बारे में बताना नहीं है. इसके बारे में बात मत करना, वरना काम नहीं मिलेगा. मैंने डरकर नहीं बताया था. 
 

Advertisement
  • 4/11

शगुफ्ता से आगे पूछा गया कि क्या बीमारी के बाद उन्होंने अपनी जूलरी, घर, गाड़ी बेच दी थी? इसपर एक्ट्रेस बोलीं- घर नहीं बेचा था. जूलरी और गाड़ी बेच दी थी.

  • 5/11

शगुफ्ता ने कहा कि वो आज भी ऑटो रिक्शा में ट्रैवल करती हैं. उन्होंने अपनी जिंदगी की सेविंग अपने और अपने पिता के इलाज में खर्च कर दी. 
 

  • 6/11

उसी बीच उनका एक्सीडेंट हो गया था. उनका हाथ टूट गया था. हाथ में स्टील की रॉड डली थी. शगुफ्ता ने कहा कि उन्होंने अपनी गाड़ी, जेवर बेचकर अपना खर्च चलाया. उन्होंने किसी की मदद नहीं ली थी. उनके किसी दोस्त-रिश्तेदार ने भी उनकी कोई मदद नहीं की थी. 
 

Advertisement
  • 7/11

शगुफ्ता ने जिंदगी के मुश्किल दौर में 'डांस दीवाने' शो में पहुंचकर काम मांगा था. लेकिन उसपर भी लोगों ने ऐतराज जताया था. इस बारे में शगुफ्ता बोलीं- लोग कहते थे सेविंग्स नहीं हैं क्या? मैं पूछना चाहती हूं कि सेविंग्स कैसे बचेगी, जो थी उसी पर खर्च चलाया, जो खत्म हो गई. 

  • 8/11

'मैं एक टीवी एक्टर हूं. अकेले कमा रही हूं. उसमें राशन, पानी भी करना है, बीमारियां भी निकल रही हैं. शगुफ्ता बोलीं- मैं लोगों के सवालों पर क्यों हिसाब दूं कि मेरी सेविंग्स कहां गईं?'

  • 9/11

शगुफ्ता ने कहा कि उनके कई दोस्तों ने उनपर शक किया और उन्हें बोला कि वो पैसे ना होने को लेकर नाटक करती हैं. ऐसे में उन्होंने उन लोगों से दोस्ती तोड़ दी थी. शगुफ्ता ने ये भी बताया कि 'डांस दीवाने' में काम मांगने वो खुद नहीं गई थीं, बल्कि उन्हें बच्चों को सपोर्ट करने के लिए बुलाया गया था. 

Advertisement
  • 10/11

लेकिन जब वो 'डांस दीवाने' शो में पहुंचीं तो स्टेज पर भारती-हर्ष उनके कैंसर को लेकर उनसे सवाल करने लगे थे, जिसके बारे में उन्हें आइडिया नहीं था. शगुफ्ता ने कहा कि फिर उनकी बेटी ने उन्हें सच बोलने को कहा, तो फिर उन्होंने 'डांस दीवाने' के मंच पर अपनी आपबीती बताते हुए काम मांग लिया था.  

  • 11/11

शगुफ्ता ने कहा कि उनका दर्द सुनने के बाद फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने उन्हें पैसे भेजकर उनकी मदद की थी. अशोक पंडित ने पैसों और काम को लेकर उनकी मदद की. वो उनके लिए फरिश्ते की तरह हैं. 

शगुफ्ता ने ये भी बताया कि उन्हें अब पहले की तरह काम नहीं मिल रहा है. लेकिन वो कुछ न कुछ करती रहती हैं. 

(Photos: Instagram @realshaguftaali)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement