टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी इन दिनों अपने पति गुरमीत चौधरी और दोनों बेटियों संग थाईलैंड वेकेशन पर हैं. एक्ट्रेस ने वेकेशन से अपनी कई स्टनिंग तस्वीरें शेयर की हैं.
(Photos: Instagram @debinabon)
देबिना व्हाइट एंड ब्लू प्रिंटेड मोनोकनी में पूल में पति गुरमीत चौधरी संग रोमांटिक होती नजर आईं. पूल में देबिना पति की बांहों में दिखाई दे रही हैं.
(Photos: Instagram @debinabon)
देबिना और गुरमीत के साथ उनकी दोनों नन्ही बेटियां भी पूल में चिल करती हुई नजर आईं. पूरा परिवार साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा जा सकता है.
(Photos: Instagram @debinabon)
मोनोकनी में देबिना सुपर स्टनिंग लगीं. बालों में बन, आखों पर चश्मा और सटल मेकअप में उनकी खूबसूरती का जवाब नहीं है. फैंस उनके लुक पर दिल हार रहे हैं.
(Photos: Instagram @debinabon)
वेकेशन पर देबिना पति और बच्चों संग चिल करती हुई दिखाई दीं. तस्वीरों में वो चहकती हुई देखी जा सकती है. एक्ट्रेस के चेहरे पर उनकी खुशी साफ दिखाई दी.
(Photos: Instagram @debinabon)
पति और बच्चों संग देबिना ने खास पल बिताए. एक फोटो में वो बाथटब पर बाथरोब पहनकर बैठे हुए दिखाई दीं. एक्ट्रेस का टशन देखने लायक है.
(Photos: Instagram @debinabon)
थाईलैंड में एक्ट्रेस ने कई अलग-अलग डिशेज का भी मजा लिया. वो हर पल को एन्जॉय करती दिखीं. उन्होंने कैप्शन में बताया कि परिवार के साथ बिताया हुआ पल बेस्ट टाइम होता है.
(Photos: Instagram @debinabon)
देबिना और गुरमीत के वेकेशन फोटोज फैंस का दिल जीत रहे हैं. फैंस कमेंट सेक्शन में उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं.
(Photos: Instagram @debinabon)
फैंस ने देबिना और गुरमीत को मेड फॉर ईच अदर का टैग दिया है. दोनों टीवी के पावर कपल में शुमार किए जाते हैं. सालों बाद भी उनका रिश्ता अटूट है.
(Photos: Instagram @debinabon)