ये र‍िश्ता क्या कहलाता है: नायरा खोलने जा रही हैं 10 साल पुराना राज

टीवी शो ये र‍िश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों एक नए किरदार पुरुषोत्तम मामा की एंट्री हो चुकी है. इस किरदार के आने के बाद से टीवी शो में कई नए पड़ाव आने वाले हैं.

Advertisement
ये र‍िश्ता क्या कहलाता है शो ये र‍िश्ता क्या कहलाता है शो

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 अप्रैल 2019,
  • अपडेटेड 4:50 PM IST

टीवी शो ये र‍िश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों एक नए किरदार पुरुषोत्तम मामा की एंट्री हो चुकी है. इस किरदार के आने के बाद से टीवी शो में कई नए पड़ाव आने वाले हैं. शो में नायरा पहली बार 10 साल से छ‍िपे पुरुषोत्तम मामा के राज खोलने जा रही हैं. शो के नए प्रोमो में द‍िखाया गया है कि नायरा अपनी दादी सास से बताता है कि पुरुषोत्तम मामा जी ने मुझे गलत तरीके छुआ है.

Advertisement

इस पर नायरा की दादी सास कहती हैं कि जो भी मामाजी ने किया वो तो 10 साल पहले भी हुआ था. इन बातों को यही दबा दो. इस बात को सुनकर नायरा कहती हैं कि आपने 10 साल पहले मामाजी को रोका होता तो आज वो ये हरकत मेरे साथ नहीं करते. नायरा अपनी दादी सास की बात को किनारा करते हुए ये सारी बातें कार्त‍िक को बताने के लिए जाती है.

अब देखना ये होगा कि शो में इस राज को नायरा कैसे खोलती हैं. मामाजी के चेहरे से पर्दा उठने के बाद घरवालों का र‍िएक्शन क्या होता है.

ये र‍िश्ता क्या कहलाता है शो में ये सारी चीजें गणगौर के फेस्ट‍िवल होने वाला है. शो में इन द‍िनों गणगौर का त्योहार मनाते हुए नायरा और कार्तिक पूरे पर‍िवार के साथ नजर आने वाले हैं. शो में बीते द‍िनों नायरा और कार्त‍िक के बीच दूर‍ियां द‍िखाई गई थीं. फिलहाल दोनों का र‍िश्ता एक बार फिर जुड़ गया है. शो में आगे क्या नए ट्व‍िस्ट और टर्न्स आते हैं ये देखने वाली बात होगी. शो को फैंस का अच्छा र‍िस्पांस मिल रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement