कार्तिक-नायरा का होगा तलाक, लेकिन आगे आने वाला है ये टि्वस्ट

ये रिश्ता क्या कहलाता है में कार्तिक और नायरा के अलग होने के बाद इस में आने वाला है एक बड़ा टि्वस्ट.

Advertisement
कार्तिक-नायरा कार्तिक-नायरा

महेन्द्र गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 17 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 9:18 PM IST

पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में कार्तिक-नायरा का रिश्ता जुड़ने से पहले ही टूट गया है. एक शादी समारोह में कुछ ऐसा हुआ कि दोनों एक-दूसरे पर भड़क गए और अपना रिश्ता तोड़ने का फैसला कर लिया. लेकिन अभी इस शो में एक बड़ा मोड़ आना तय है.

दरअसल, कार्तिक और नायरा का सारा झगड़ा मानसी और अनमोल की शादी में शगुन के पैसे चोरी होने को लेकर शुरू हुआ. इसका इल्जाम रुक्मण‍ि पर है. इसी को लेकर कार्तिक नायरा में झगड़ा होता है और दोनों तलाक का फैसला ले लेते हैं. लेकिन तस्वीरों को देखकर साफ है कि दोनों की री-एंट्री तय है.

Advertisement

ये झगड़ा मामूली नहीं था. नायरा और कार्तिक ने एक दूसरे से वो कह दिया जिसकी उम्मीद घर वालों को क्या खुद कार्तिक नायरा को नहीं थी. कार्तिक नायरा ने फैसला कर लिया कि वे अब एक साथ नहीं रहेंगे.

राजश्री का किरदार निभाने वालीं लता ने कंफर्म किया है कि वे कार्तिक और नायरा को मिलाने में अहम भूमिका निभाएंगी. वे घर में 2-3 महीने बाद एंट्री करेंगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »