टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है को दर्शकों ने खूब प्यार दिया है. ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी पर सबसे लंबे समय तक चलने वाले सीरियल की लिस्ट में शामिल हो गया है. कार्तिक और नायरा की जोड़ी अभी तक दर्शकों की जुबान पर है. अब नायरा यानी सीरियल की लीड एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने अलग क्षेत्र में कदम रखा है.
शिवांगी जोशी ने निखिल डीसूजा के साथ म्यूजिक वीडियो शूट किया है. इस म्यूजिक वीडियो का टाइटल 'आदतें' है. इसे गौरव डगांवकर ने कंपोज किया है, जबकि अनुराग ने लिखा है.
शिवांगी ने IANS को बताया, "इन दिनों म्यूजिक वीडियो की काफी होड़ है और शायद यही कारण है कि इसे लेकर मैं काफी चयनात्मक रही हूं. मैं हमेशा से चाहती थी कि मेरा म्यूजिक वीडियो अच्छा हो, आत्मा से जुड़ा हो और जिससे जुड़ाव महसूस हो. 'आदतें' गाने में वो सभी चीजें शामिल है. मुझे इससे बेहतर म्यूजिक वीडियो नहीं मिल सकता था."
'आदतें' लेटेस्ट म्यूजिक सीरीज 'डबलमिंट फ्रेश टेक' का हिस्सा है, जिसे मार्स व्रिग्ले ने म्यूजिक एंटरटेनमेंट कंपनी सॉन्गफेस्ट के साथ मिलकर प्रस्तुत किया है. यह गाना 11 फरवरी को रिलीज होगा.
aajtak.in