'सीजन 11 Bigg boss का सबसे बड़ा नकली सीजन'

ये है मोहब्बतें की एक्ट्रेस ने बिग बॉस सीजन 11 को बताया इस शो का सबसे नकली सीजन.

Advertisement
अनीता हसनंदानी अनीता हसनंदानी

पूजा बजाज

  • दिल्ली,
  • 11 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 4:33 PM IST

बिग बॉस शो को आप पसंद करते हो या नहीं लेकिन इस शो की हर अपडेट आपके पास जरूर होगी, वजह है बिग बॉस शो का सुर्खि‍यों में रहना. आए दिन किसी ना किसी सदस्य के झगड़े, खुलासों से बिग बॉस शो खबरों में छाया रहता है. इस शो को चाहे दर्शक एंजॉय कर रहे हों लेकिन एक जानी मानी हस्ति ने बिग बॉस 11 सीजन को बिग बॉस शो का सबसे फेक यानी की सबसे नकली सीजन कहा है.

Advertisement

पॉपलुर टीवी शो ये है मोहब्बतें की एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने ट्वीट करते हुए बिग बॉस सीजन 11 के बारे में अपने राय रखी है. अनीता ने ट्वीट किया है कि वह बिग बॉस के सभी एपिसोड देखती आई हैं, ये बिग बॉस का सबसे फेक(नकली) सीजन है, खासकर रोमांस. लेकिन शि‍ल्पा और वि‍कास उन्हें बेहद पसंद हैं.

रियलिटी शो बिग बॉस कितना रियल है ये तो नहीं कहा जा सकता लेकिन इस शो की फैन फोलोविंग बढ़ती ही जा रही है. शुरुआत में ज्यादातर फैन्स को शो बोरिंग लगने लगा था जिसके चलते शो मेकर्स के लिए भी TRP नंबर्स को बढ़ाना बड़ी चुनौती बन गया था. शायद यही वजह है कि अब बिग बॉस में झगड़े, मनमुटाव, लव मेकिंग सीन्स हर एपिसोड में देखने को मिलने लगे हैं.

हाल ही की बात करें तो हिना खान का फूट फूट कर रोना शो में कंटेस्टेंट की बड़ रही तनातनी को बयां कर रहा है. पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कैसे घरवालों से परेशान हिना खान खुद को संभाल नहीं पाई और बुरी तरह रोने लगीं. उन्होंने घर के सभी सदस्यों पर उनके खि‍लाफ प्लानिंग और प्लॉटिंग करने का आरोप लगाया.

Advertisement

इसके अलावा घर के बाकी कंटेस्टेंट भी एक दूसरे के खि‍लाफ नजर आ रहे हैं. पुनीष विकास गुप्ता को घर के नारदमुनी कहते हुए सुने गए थे. कालकोठरी में बंद हिना खान ने भी प्रियांक और लव कहा है कि घर में हो रहीं सभी लड़ाईंयो की जड़ विकास गुप्ता ही है. हिना ने कहा कि विकास घर में हो रही हर फाइड के मास्टरमांइड हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »