यामी गौतम भी रितिक के सपोर्ट में, कहा- जरूरी नहीं कि आदमी ही दोषी हो!

एक्ट्रेस यामी गौतम ने भी फेसबुक  पोस्ट लिखकर किया रितिक का बचाव, कहा-जरूरी नहीं कि हमेशा आदमी ही गलत हो.इसे जेंडर इश्यू न बनाएं-

Advertisement
यामी गौतम यामी गौतम

हिमानी दीवान

  • नई दिल्ली,
  • 09 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 11:17 AM IST

कंगना और रितिक की कंट्रोवर्सी में अब बॉलीवुड सितारे भी खुलकर सामने आ रहे हैं. रविवार को फरहान अख्तर ने फेसबुक पर ओपन लेटर लिखकर रितिक का सपोर्ट किया . वहीं सोमवार को एक्ट्रेस यामी गौतम ने भी फेसबुक पर ही इस मामले में अपनी राय जाहिर की है. उनका कहना है कि रितिक और कंगना के बीच के विवाद को जेंडर फाइट बना दिया गया है. बिना आरोप साबित हुए किसी को भी दोषी ठहरा देना गलत होगा.

Advertisement

सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं यामी

यामी ने लिखा- मैं आमतौर पर सोशल मीडिया में ज्यादा एक्टिव नहीं रहती हूं, लेकिन आज मैं ऐसा कर रही हूं, क्योंकि एक महिला के तौर पर जो मैं देख रही हूं, उससे मुझे डर लग रहा है. ये इंडस्ट्री के दो बड़े सितारों से जुड़ा है. मुझे दोनों में से एक के साथ काम करने का मौका भी मिला है. हालांकि मैं ये पोस्ट एक को स्टार या दोस्त के तौर पर नहीं लिख रही हूं. मैं एक महिला होने के नाते, देश का नागरिक होने के नाते ये लिख रही हूं. 

आदमी हमेशा गलत हो, जरूरी नहीं

मैं कानूनी जानकार नहीं हूं. मैं मीडिया के जरिये ही जानती हूं कि इस केस में क्या हुआ है. लेकिन अब यह एक जेंडर वार बन चुका है. इसमें आदमी को ही गलत ठहरा दिया गया है. लोगों ने सोच लिया है कि वह आदमी है, इसलिए वही दोषी है, क्योंकि ऐसा ही हमेशा से होता आया है. आदमी ने औरत को सदियों से प्रताड़ित किया है, तो  इस मामले में भी ऐसा ही मान लिया गया है कि गलती आदमी की ही है. ये खतरनाक है.

Advertisement

पहले आरोप साबित होने दें

यामी का कहना है कि हमें किसी को भी दोषी ठहराने से पहले कानून को ये साबित करने का मौका देना चाहिए कि असल में दोषी कौन है. उन्होंन लिखा, 'मेरा कहना सिर्फ इतना है कि इसे जेंडर इश्यू न बनाया जाए. इसे दो लोगों के बीच की लड़ाई ही समझें. पहले तथ्यों को सामने आने दें, तब तक के लिए अपनी जजमेंट से किसी को भी दोषी करार न दें. ये लड़ाई एक आदमी और औऱत के बीच है, इसका ये मतलब नहीं कि इसे जेंडर फाइट बना दिया जाए.

बता दें कि यामी गौतम रितिक रोशन के साथ इसी साल रिलीज हुई फिल्म काबिल में नजर आ चुकी हैं.

इससे पहले शनिवार को फरहान अख्तर ने भी अपने लेटर में रितिक का सपोर्ट ही किया था. उनका कहना था कि मीडिया में जिस तरह इस विवाद को दिखाया गया है, वो चिंताजनक है. हमारे कुछ बड़े पत्रकारों ने उस महिला की सच्चाई जाने बिना एकतरफा कहानी को सबके सामने पेश किया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement