'एक दो तीन' गाने पर जैकलीन के बोल्ड मूव्स, देखें Baaghi 2 का नया गाना

टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी 2 का एक दो तीन गाना रिलीज. गाने के वीडियो में देखें जैकलीन फर्नांडिस का मोहिनी अवतार.

Advertisement
जैकलीन फर्नांडिस जैकलीन फर्नांडिस

पूजा बजाज

  • दिल्ली,
  • 19 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 12:15 PM IST

टाइगर श्रॉफ की आने वाली फिल्म बागी 2 का चर्चित गाना एक दो तीन रिलीज हो चुका है. 80 के दशक की सुपरहिट फिल्म 'तेजाब' के मोस्ट पॉपुलर सॉन्ग 'एक दो तीन' के इस नए वर्जन पर जैकलीन फर्नांडिस थि‍रकती नजर आ रही हैं. माधुरी के मोहिनी अवतार को रिक्र‍िएट करने के लिए जैकलीन की मेहनत साफ देखी जा सकती है.

Advertisement

गाने के वीडियो में मोहिनी लुक में नजर आ रहीं जैकलीन को एनर्जेटिक डांस मूव्स करते हुए देखा जा सकता है. गाने में डांस मूव्स से ज्यादा जैकलीन की बोल्ड अदाओं और एब्स पर ध्यान जाता है. इसके अलावा जैकलीन की तुलना अगर माधुरी के इस गाने पर परफॉर्मेंस से की जाए तो माधुरी के एक्सप्रेशन के आगे जैकलीन की बोल्ड अदाएं फीकी नजर आती हैं.

माधुरी जैसा कोई परफॉर्म नहीं कर सकता- जैकलीन

मीडिया रिपोर्ट्स में खबरें हैं कि माधुरी दीक्षित ने इस सॉन्ग के लिए 16 दिन प्रैक्टिस की थी और 7 दिन में गाने के शूट को खत्म किया था. उस समय इस गाने को सरोज खान ने कोरियोग्राफ किया था. वहीं सरोज खान को बेस्ट कोरियोग्राफी का अवॉर्ड मिला था. इसके अलावा जैकलीन ने भी अपने एक बयान में कहा था कि माधुरी जैसा कोई परफॉर्म नहीं कर सकता. एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा था, 'माधुरी जैसी लीजेंड के सॉन्ग पर दोबारा से डांस करना मेरा सबसे बड़ा स्ट्रेस था. हम पुराने सॉन्ग के साथ मैच करने की कोशिश बिल्कुल नहीं कर रहे. माधुरी जैसा परफॉर्म कोई नहीं कर सकता. यह हमारी तरफ से डीवा को ट्रिब्यूट है.'

Advertisement

बता दें इस गाने में जैकलीन के अलाव एक्टर प्रतीक बब्बर भी थि‍रकते नजर आ रहे हैं. प्रतीक बब्बर इस बागी 2 में नेगेटिव किरदार में नजर आएंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement