विद्या बालन की फिल्म 'बेगम जान' की रिलीज डेट का ऐलान

बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन स्टारर फिल्म 'बेगम जान' 6 जनवरी, 2017 को रिलीज होगी.

Advertisement
विद्या बालन विद्या बालन

स्वाति गुप्ता / IANS

  • नई दिल्ली,
  • 01 अक्टूबर 2016,
  • अपडेटेड 11:53 AM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन स्टारर फिल्म 'बेगम जान' 6 जनवरी, 2017 को रिलीज होगी. इस फिल्म में दिखाया गया है कि देश के विभाजन के दौरान वेश्यालय में विस्थापित महिलाओं को किस तरह की बुरी स्थितियों का सामना करना पड़ा था.

'प्ले एंटरटेनमेंट' द्वारा बनाई जा रही इस फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता श्रीजित मुखर्जी ने किया है. वह इस फिल्म से बॉलीवुड में बतौर निर्देशक करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं.

Advertisement

विद्या को इस फिल्म में वेश्यालय की प्रमुख के किरदार में देखा जाएगा. इसमें उनके अलावा नसीरुद्दीन शाह, रजत कपूर, गौहर खान, पल्लवी शारदा, इला अरुण, आशीष विद्यार्थी और चंकी पांडे मुख्य भूमिकाओं में हैं.

'प्ले एंटरटेनमेंट' ने इससे पहले 'जय गंगाजल' को प्रोड्यूस किया था, जिसमें अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को के किरदार में देखा गया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »