जानिए विद्या बालन की फिल्म 'बेगम जान' के ट्रेलर की खासियत

विद्या बालन की आने वाली फिल्म 'बेगम जान' का ट्रेलर 14 मार्च को रिलीज हो गया है, आइए आपको बताते हैं इसकी खास विशेषताएं...

Advertisement
विद्या बालन विद्या बालन

आर जे आलोक

  • मुंबई,
  • 09 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 4:03 PM IST

विद्या बालन की आने वाली फिल्म 'बेगम जान' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. 14 मार्च को रिलीज किया जाएगा लेकिन हमने इसे पहले देख लिया है और आपको बताते हैं इसकी खास विशेषताएं...

फिल्म के राइटर-डायरेक्टर श्रिजीत मुखर्जी ने बंगाली फिल्म 'राजकहीनी' बनाई थी जिसकी बहुत सारी तारीफ हुई और फिल्म देखकर निर्माता निर्देशक महेश भट्ट से इतने प्रेरित हैं कि उन्होंने श्रिजीत को इसके हिंदी रूप के लिए हमें कह दिया.

Advertisement

रखा गया है जिसमें मुख्य भूमिका में विद्या बालन नजर आ रही हैं और कहानी भारत-पाकिस्तान के विभाजन के समय में बेस्ड है जहां जमीन के टुकड़े को अपने पास रखने तक की कहानी को दर्शाने की कोशिश की गई है. का बहुत ही उम्दा किरदार आपको ट्रेलर में देखने को मिलेगा. ऐसी विद्या बालन आपने पहले कभी नहीं देखी होगी. साथ ही हरेक किरदार किसी ना किसी सरप्राइज को सामने लेकर आता है.

महेश भट्ट कहते है, 'फिल्म में बहुत ही अलग रूप में दिखाई देने वाली हैं और साथ ही सेट पर मौजूद हरेक किरदार के भीतर की ऊर्जा सराहनीय है.

राइटर डायरेक्टर श्रिजीत मुखर्जी ने कहा, 'हमने बहुत ही कम समय में फिल्म की शूटिंग की है जहां हरेक किरदार आपको रियल लगेगा. मैंने अपनी सोच समझ के लिहाज से फिल्म के किरदारों को रखा है और उस समय के भारत और पाकिस्तान के विभाजन के दौरान होने वाली कहानी बताने का प्रयास किया है.

Advertisement

वैसे महेश भट्ट के अनुसार फिल्म को कोर्ट से क्लीयरेंस मिल चुकी है और महज दो शब्दों को बदला गया है. फि‍ल्म में , नसीरुद्दीन शाह, गौहर खान, आशीष विद्यार्थी, पल्लवी शारदा, रंजित कपूर मुख्य भूमिका में हैं साथ ही ट्रेलर में कुछ और सरप्राइज हैं जिसके लिए ट्रेलर आने का इंतजार कीजिए.

देखें ट्रेलर...

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement