TV एक्टर की पत्नी के सामने कर रहा था अश्लील हरकत, पकड़ा गया आरोपी

जाने माने टीवी एक्टर की पत्नी के सामने अश्लील हरकत करने वाले शख्स के खि‍लाफ शि‍कायत दर्ज.

Advertisement
एक्टर सुमित राघवन और उनकी पत्नी चिनमई एक्टर सुमित राघवन और उनकी पत्नी चिनमई

पूजा बजाज

  • ,
  • 19 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 8:59 PM IST

साराभाई वर्सेस साराभाई जैसे कई सीरियल्स में काम कर चुके टीवी के मशहूर एक्टर सुमित राघवन की पत्नी के सामने एक शख्स द्वारा अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है. एक्टर की पत्नी ने इसके खि‍लाफ मुंबई पुलिस स्टेशन में एक BMW कार के अज्ञात ड्राइवर के खि‍लाफ शि‍कायत दर्ज करवाई है.

दरअसल एक्टर की पत्नी ने एक शख्स के खि‍लाफ उनके सामने अश्लील हरकत करने को लेकर शि‍कायत दर्ज करवाई है. ट्वीट के मुताबिक, एक्टर सुमित राघवन की पत्नी ने एक अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ विले पार्ले पुलिस स्टेशन जो कि उनके घर के पास है में शि‍कायत दर्ज करवाई. मुंबई पुलिस ने भी मामले को गंभीरता लिया. और कुछ घंटे में ही आरोपी को धर दबोचा. 

Advertisement

टीवी एक्टर सुमित ने भी ट्वीट कर इस पूरी घटना के बारे में और आरोपी शख्स के बारे में जानकारी शेयर की है. एक्टर ने ट्वीट किया है, एक सफेद रंग की BMW को जिसके आखि‍री चार डिजिट हैं 1985 को खोजने की जरूरत है, पार्ले तिलक स्कूल के पास पार्क की गई इस गाड़ी में ग्रे रंग की सफारी पहने बैठे ड्राइवर ने मेरी पत्नी के सामने हस्त मैथून जैसी अश्लील हरकत की है. इससे पहले की मेरी पत्नी उसे थप्पड़ जड़ती वो वहां से भाग खड़ा हुआ. उसने इस शख्स की गाड़ी के ये चार डिजिट नोट कर लिए.

A white BMW with last 4 digits 1985 needs to be traced. The driver wearing a grey safari who had parked near started masturbating in front of my wife. Before she could slap him he escaped. She could note down just the last 4 digits

Advertisement

बता दें टीवी एक्टर सुमि‍त राघवन की पत्नी चिन्नमई भी एक्ट्रेस हैं वह मराठी टीवी इंडस्ट्री और थि‍एटर में एक्टिव हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement