पेड़ों की कटाई से दुखी था विदेशी एक्टर, यूं पेड़ से ही कर ली शादी

सुनने में अजीब लगता है लेकिन यह सच है. एक्टर ने कहा है कि वो इस तरह के 100 और समारोह करेंगे. एक्टर का मकसद पेड़ों की अंधाधुंध कटाई को रोकना है.

Advertisement
पेरू में पेड़ से शादी करते अभिनेता रिचर्ड टोरेस (फोटो : AP) पेरू में पेड़ से शादी करते अभिनेता रिचर्ड टोरेस (फोटो : AP)

अनुज कुमार शुक्ला

  • सैंटो डोमिंगो,
  • 21 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 12:05 PM IST

ये सुनने में थोड़ा अजीबोगरीब लेकिन दिलचस्प मामला है. दरअसल, जंगलों की अंधाधुंध कटाई से दुखी एक ने पेड़ से ही शादी कर ली. मामला पेरू का है. जिस अभिनेता ने पेड़ से शादी की उसका नाम रिचर्ड टोरेस है.

क्यों की पेड़ से शादी?

रिपोर्ट्स के मुताबिक रिचर्ड टोरेस, डोमिनिकन रिपब्लिक की राजधानी सैंटो डोमिंगो में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई के खिलाफ लोगों का ध्यान खींचना चाहते थे. इसके लिए उन्हें एक पेड़ से 'शादी' कर लेना बेहतर लगा.

Advertisement

रिचर्ड टोरेस की यह अनोखी शादी सियूडैड कलोनियल में हुई. रिचर्ड ने पेड़ पर रखी और एक शख्स जो जज की भूमिका में था, उसे बताया कि उन्हें इस पेड़ से शादी मंजूर है. इस बारे में रिचर्ड ने कहा, "हम 17वीं शादी करने के लिए सैंटो डोमिंगो आए हैं और हम तब तक नहीं रुकेंगे, जब तक हम इस तरह के 100 और समारोह करके एक नया गिनीज रिकॉर्ड नहीं बना लेते." कोलंबस पार्क में हुए छोटे से प्रोग्राम ने वहां दर्जनों लोगों का ध्यान खींचा.

रिचर्ड के साथ डोमिनिकन भी थे, जो शादी में बेस्ट मैन और ब्राइड्समेड की भूमिका में नजर आए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »