टाइगर श्रॉफ ने अपनी आने वाली फिल्म 'बागी' के गाने 'गेट रेडी टू फाइट' के लॉन्च पर कहा, 'मैं मजदूर हूं. मुझे सभी चीजों के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है. यहां मेरे सीनियर्स में इतने सारे प्रतिभाशाली एक्टर्स हैं. मैं उन सभी से प्रेरणा लेता हूं.' उन्होंने कहा, 'मुझे पता है कि मुझे यदि अपनी पहचान बनानी है तो मुझे बने रहना है और इसके लिए थोड़ा अलग दिखने की कोशिश करनी है, ताकि लोग मेरी कठिन मेहनत पर गौर करें.'
गाने के बारे में ने कहा, 'यह गाना निश्चित रूप से मेरे जीवन भर के लिए एक प्रेरणा के तौर में काम करेगा. मैं इसे देश के युवाओं को समर्पित करना चाहूंगा, जो फिट रहना चाहते हैं और किसी तरह खुद को व्यक्त करना चाहते हैं.'
इस गाने में को मार्शल आर्ट की फॉर्म कलरीपायट्ट और टफ ट्रेनिंग करते हुए दिखाया गया है.
जैकी श्रॉफ के बेटे ने कहा कि फिल्म का यह किरदार फिजिकल एक्टिवनेस की डिमांड करता है.
'बागी' 29 अप्रैल को रिलीज होगी.
देखें ये गाना:
पूजा बजाज / IANS