शाहरुख खान ने शेयर की अपनी 'तीन बुराइयां', वायरल हुई फोटो

बॉलीवुड किंग खान शाहरुख खान ने अपनी तीन बुराइयों की फोटो सोशल मीडिया में शेयर की है. ये वायरल है. दरअसल, शाहरुख की ये तीन बुराइयां कोई और नहीं उनके बच्चे हैं.

Advertisement
शाहरुख खान के तीनों बच्चे शाहरुख खान के तीनों बच्चे

अनुज कुमार शुक्ला

  • ,
  • 08 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 7:16 PM IST

बॉलीवुड किंग खान शाहरुख खान ने अपनी तीन बुराइयों की एक फोटो सोशल मीडिया में शेयर की  जो वायरल है. दरअसल, शाहरुख की ये तीन बुराइयां कोई और नहीं उनके बच्चे हैं. शाहरुख ने अपने दोनों बेटों और बेटी की एक साथ फोटो शेयर की और तीनों बच्‍चों को अपना एक-एक गुण बताया है.

शाहरुख तीनों बच्‍चों अबराम, सुहाना और आर्यन की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'इस फोटो में मेरे तीन दोष, लावण्‍य, स्‍टाइल और चंचलता.' बताते चलें कि सबसे छोटे बेटे अबराम के साथ शाहरुख अपनी फोटो अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं. बेटी सुहाना खान भी आजकल अपनी फोटोज की वजह से सोशल मीडिया की सुर्ख़ियों में हैं.

Advertisement

शाहरुख खान ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया है. शाहरुख ने जो फोटो शेयर की उसके मुताबिक बेटी सुहाना ग्रेसफुल, आर्यन स्‍टाइलिश तो सबसे छोटे बेटे अबराम काफी शरारती हैं. जन्मदिन के मौके पर भी शाहरुख ने छोटे बेटे अबराम के साथ एक सेल्फी शेयर की थी, ये काफी वायरल हुई थी.

बच्चों को लॉन्च करने की तैयारी में हैं शाहरुख

अपने जन्मदिन के मौके पर मीडिया से बातचीत में शाहरुख ने संकेत दिया था कि वो बेटी सुहाना को बड़ी एक्ट्रेस के तौर पर देखना चाहते हैं. चर्चा है कि सुहाना को करण जौहर अपने बैनर तले लॉन्च करेंगे. शाहरुख के बेटे आर्यन की भी लॉन्चिंग कली तैयारी है.

बर्थ डे पर बच्चों के लिए कहा था ये

हाल ही में जन्मदिन के मौके पर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब शाहरुख से पूछा गया कि इस बर्थडे पर उनकी विश क्या है, तब उन्होंने जो जवाब दिया उसमें सुपरस्टार शाहरुख खान से ज्यादा तीन बच्चों का एक पिता नजर आया. शाहरुख ने कहा, ''इस उम्र तक आते-आते सोचने का तरीका और विशेज बदल जाती हैं. अब मैं चाहता हूं कि मेरे बच्चे हेल्दी रहें, खुश रहें, हालांकि मेरी फिल्में अच्छी चलें, सक्सेस मिले, अचीवमेंट्स मिले, ये भी मेरी विशेज हैं...लेकिन सबसे ज्यादा मैं यही चाहता हूं कि मैं लोगों के साथ धीरज और प्यार से रह सकूं."

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement