सीधी बात: बहन को एक्ट्रेस बनाना चाहती थीं काजोल, किस्मत ने कहानी पलट दी

काजोल जल्द ही प्रदीप सरकार निर्देशित फिल्म हेलीकॉप्टर ईला में नजर आएंगी. उनकी यह फिल्म 12 अक्टूबर को पर्दे पर रिलीज होने जा रही है.

Advertisement
काजोल काजोल

पुनीत पाराशर

  • नई दिल्ली,
  • 07 अक्टूबर 2018,
  • अपडेटेड 11:01 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल 12 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही फिल्म हेलीकॉप्टर ईला में नजर आएंगी. आज तक के कार्यक्रम सीधी बात में काजोल ने उनके करियर की शुरुआत के बारे में बात की. काजोल ने बताया कि उनका एक्ट्रेस बनने का कोई प्लान नहीं था. उन्होंने कहा, "दुर्घटनावश एक्ट्रेस बन गई. मेरी बहन को फिल्मों में आना था. उसके साथ फोटोशूट पर जाया करती थी. मां ने कहा कि वहां उसके साथ हो तुम भी फोटोज करा लो."

Advertisement

काजोल ने कहा कि मेरी तस्वीरें निर्देशकों के पास सर्कुलेट होने लगीं और एक दिन एक निर्देशक ने उनसे कहा कि वह उनकी फिल्म करना चाहेंगी? काजोल ने कहा कि फिल्म की शूटिंग के लिए 2 महीने के लिए कनाडा जाना था और उनकी 2 महीने की ही छुट्टियां थीं. उन्हें लगा कि यह एक शानदार मौका है. वह चली गईं और उसके बाद उन्हें इस काम से प्यार हो गया और वह इसी में सेट हो गईं.

कोस्टार्स के बारे में काजोल ने कहा कि उन्हें किसी भी तरह के कलाकारों के साथ काम करने में दिक्कत नहीं होती है लेकिन यदि किसी ऐसे शख्स के साथ काम करना हो जिसे वह निजी तौर पर पसंद नहीं करती हैं तो जाहिर है कि दिक्कत होगी. उन्होंने कहा, "आप ऐसे लोगों के साथ क्यों काम करना पसंद करेंगे जिसकी शक्ल आप सुबह कॉफी पीने से पहले देखना नहीं चाहते.

Advertisement

काजोल ने कहा कि मैंने कभी भी इंडस्ट्री को इंडस्ट्री के तौर पर नहीं देखा. मैं इसे ऐसी जगह के तौर पर देखती थी जहां मेरी मां के जानने वाले, मेरे दोस्त और रिश्तेदार काम किया करते थे. मैं एक ऐसा काम करना चाहती थी जिसमें वक्त पर तय सैलरी आपके खाते में आ जाए. कोई ऐसा काम क्यों करना चाहेगा जिसमें कुछ भी तय ही नहीं होता है और चीजें किस्मत के हाथ में होती हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »