हेमा मालिनी के घर से 90 हजार की चोरी, नौकर पर शक

हेमा मालिनी के अंधेरी स्थित गोदाम में चोरी.

Advertisement
हेमा मालिनी हेमा मालिनी

हिमानी दीवान

  • ,
  • 05 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 2:49 PM IST

अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी के अंधेरी स्थित गोदाम से कपड़े और जेवर समेत कई कीमती चीजों की चोरी हुई है. बताया जा रहा है कि चोरी किए गए सामान की कुल कीमत लगभग 90 हजार रुपये है. इस गोदाम में हेमा अपने थियेटर और फिल्मों से जुड़े कॉस्ट्यूम, जूलरी और प्रॉप्स रखती हैं. इनका इस्तेमाल वह अक्सर अपने शोज और शूट्स के दौरान करती हैं.  चोरी की शिकायत जुहू पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई गई है.

Advertisement

पुलिस का शक गोदाम की सफाई करने वाले नौकर पर है. बताया जा रहा है कि वो नौकर ही पिछले पांच दिन से गोदाम की सफाई और देख-रेख का काम संभाल रहा था. पुलिस नौकर की तलाश कर रही है.

बता दें कि हेमा इन दिनों भारतीय फिल्म महोत्सव में भाग लेने के लिए रूस गई हुई हैं. चोरी के बारे में सबसे पहले उनके मैनेजर को मालूम चला था. जब उन्होंने गोदाम से चीजों को गायब देखा, तो उन्हें चोरी का पता चला. हेमा को भी इस बारे में सूचना दे दी गई है, जब उनसे इस बारे में प्रतिक्रिया मांगी गई, तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया.

हेमा मालिनी उत्तर प्रदेश के मथुरा से भाजपा की सांसद हैं। वो फिल्मों में अभिनय करने के साथ-साथ क्लासिकल डांसर भी हैं और देश-विदेश में डांस शो करती रहती हैं।

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement