बॉलीवुड फिल्मों की फैन हैं साइना नेहवाल, कपिल के शो में हुआ ये खुलासा

बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल पति पारुपल्ली कश्यप के साथ द कपिल शर्मा पर मेहमान बनकर पहुंचे. इस दौरान शो के होस्ट कपिल शर्मा ने दोनों से कई सवाल पूछे और जमकर मस्ती की.

Advertisement
द कपिल शर्मा शो फोटो इंस्टाग्राम द कपिल शर्मा शो फोटो इंस्टाग्राम

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 मई 2019,
  • अपडेटेड 8:11 PM IST

बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल पति पारुपल्ली कश्यप के साथ द कपिल शर्मा में मेहमान बनकर पहुंचे. इस दौरान शो के होस्ट कपिल शर्मा ने दोनों से कई सवाल पूछे और जमकर मस्ती की. साइना और पी कश्यप ने अपने निजी जीवन, पसंदीदा खेल और हॉबी से जुड़े कई दिलचस्प बातों का खुलासा किया. शो में दोनों ने एक दूसरे की टांग खिंचाई भी की.

Advertisement

बातचीत के दौरान साइना ने पारुपल्ली के साथ अपने रिलेशन को लेकर कई बातें बताई. उन्होंने कहा, ''हम 12 साल की उम्र से एक-दूसरे के अच्छे दोस्त रहे. इस दौरान पारुपल्ली ने रोमांटिक अंदाज में साइना को प्रपोज किया. इसके साथ ही उनके लिए हमें तुमसे प्यार कितना गाना भी गाया है. इस दौरान साइना शरमा गईं.

शो में पारुपल्ली ने साइना के कई हॉबी की जानकारी दी. उन्होंने कहा, ''साइना बॉलीवुड फिल्मों की बहुत बड़ी फैन है. हर फिल्म के रिलीज होते ही उसे देखने के लिए थियेटर पहुंच जाती हैं. सानिया ने भी यह सुनिश्चित किया कि पति भी उनके साथ सिनेमा हाल फिल्म देखने के लिए आते हैं. इस दौरान पारुपल्ली ने यह भी बताया कि जब भी कोई फिल्म रिलीज होती है हमारे झगड़े खत्म हो जाते हैं. उन्होंने कहा, ''साइना 1000 silly reasons to fight जैसे विषय पर एक बेस्टसेलर किताब लिख सकती हैं. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि साइना दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे फिल्म को काफी पसंद करती है और वो इसे कई बार देख सकती हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »