बिकिनी फोटो शेयर करने पर तापसी हुईं TROLL, दिया ऐसा जवाब सबकी बोलती की बंद

तापसी पन्नू ने हाल ही में अपनी एक बिकिनी फोटो ट्विटर पर शेयर की थी जिसके बाद से कई लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू किया. लेकिन तापसी ने ट्रोलर्स को ऐसा जवाब दिया कि सबकी बोलती बंद हो गई...

Advertisement
तापसी पन्नू तापसी पन्नू

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 13 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 7:28 PM IST

बॉलीवुड सेलिब्रेटी सोशल मीडिया पर काफी एक्ट‍िव हो चुके हैं और अक्सर ही अपनी शेयर की हुई फोटो या मैसेज पर ट्रोलिंग का शि‍कार हो जाते हैं. इसी में नया नाम जुड़ा है एक्ट्रेस तापसी पन्नू का. तापसी ने सोशल मीडिया पर अपनी एक ब्लू बिकनी फोटो शेयर की है जिसके बाद से लोगों ले उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया लेकिन तापसी ने भी उन्हें ऐसा मुंहतोड़ जवाब दिया कि सबकी बोलती बंद हो गई.

Advertisement

तापसी ने जो फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं वो इस गाने के लुक की हैं. फोटो शेयर करते ही लोगों ने तापसी के बोल्ड अवतार पर नेगेटिव कमेंट्स ट्विटर पर एक यूजर तापसी के के इस लुक करने शुरू कर दिए. एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कम से कम सोशल मीडिया पर ऐसी गंदी पिक मत अपलोड करें, गंदी-गंदी मूवी बना के देश की यंग पीढ़ी को तो बर्बाद कर ही रही हैं आपलोग. इसका जवाब देते हुए तापसी ने कहा कि गंदी, हां मुझे पता है कि मुझे खुद से रेत साफ कर लेनी चाहिए थी. मैं आगे से इस बात का ध्यान रखूंगी.

वहीं एक यूजर ने उन्हें देश और समाज की बात समझाते हुए कहा कि हमारे देश में अभिव्यक्ति की आजादी है, तो ये बचे हुए क्यों पहने हैं. इन्हें भी उतार देती. तुम्हारा भाई कितना गर्व महसूस कर रहा होगा यह देख कर.

Advertisement

इस कमेंट का जवाब देते हुए तापसी ने ट्वीट किया कि सॉरी भाई है नहीं, वरना पक्का पूछ कर बताती. अभी के लिए बहन का जवाब चलेगा.

बता दें तापसी ने जैसे ही ये फोटो शेयर की उसके कुछ ही देर बाद उन्हें 75 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके थे. तापसी का यह लुक उनकी अपकमिंग फिल्म 'जुड़वा 2' के 'आ तो सही' से लिया गया है. गाने का टीजर आ चुका है और इसमें तापसी पन्नू के अलावा जैकलीन फर्नांडिस भी नजर आ रही हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »