सुशांत के पहले ऑडिशन का वीडियो वायरल, कास्ट‍िंग डायरेक्टर बोले वो दिल में रहेगा

मुकेश छाबड़ा, सुशांत की आख‍िरी फिल्म के डायरेक्टर हैं. यह मुकेश का डायरेक्टोर‍ियल डेब्यू भी है. एक्टर की मौत से उनके दोस्तों, पर‍िवार और फैंस को जितना बड़ा झटका लगा, उतने ही आहत मुकेश भी हुए.

Advertisement
सुशांत सिंह राजपूत सुशांत सिंह राजपूत

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली,
  • 29 जून 2020,
  • अपडेटेड 1:38 PM IST

सुशांत सिंह राजपूत के जाने से कई लोग गमगीन हैं. उनकी मौत के लगभग दो हफ्ते बाद भी एक्टर के करीबी उनकी फोटोज, वीड‍ियोज शेयर कर उन्हें श्रद्धांजल‍ि दे रहे हैं. सुशांत की आख‍िरी फिल्म दिल बेचारा के डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने भी एक्टर के फिल्मी सफर का वीड‍ियो शेयर किया है. इस वीड‍ियो को शेयर कर मुकेश ने टीम की ओर से सुशांत को श्रद्धांजल‍ि दी है.

Advertisement

वीड‍ियो में सुशांत की पहली फिल्म काई पो चे से लेकर एमएस धोनी, केदारनाथ, पीके, छ‍िछोरे सभी हिट फिल्मों के शॉर्ट क्ल‍िप्स दिखाए गए हैं. इसी के साथ मुकेश छाबड़ा ने लिखा- 'वो लड़का जो किसी भी ऑड‍िशन में फेल नहीं हुआ, करोड़ों लोगों के दिलों को अपने टैलेंट से जीता और सभी के दिलों में हमेशा के लिए रहने का फैसला किया....MCCC की टीम की ओर से सुशांत सिंह राजपूत और उनके सफर को श्रद्धांजल‍ि, जिसे हमेशा खुशी से याद किया जाएगा. रेस्ट इन लव'

मुकेश, सुशांत की आख‍िरी फिल्म के डायरेक्टर हैं. यह मुकेश का डायरेक्टोर‍ियल डेब्यू भी है. एक्टर की मौत से उनके दोस्तों, पर‍िवार और फैंस को जितना बड़ा झटका लगा, उतने ही आहत मुकेश भी हुए. वे इससे पहले भी सुशांत के लिए पोस्ट शेयर कर चुके हैं. पिछले पोस्ट में मुकेश ने बताया था क‍ि सुशांत सिर्फ उनकी डायरेक्टोरियल फिल्म के हीरो ही नहीं बल्क‍ि उनके अच्छे दोसत भी थे, जिसने बुरे वक्त में भी मुकेश का साथ दिया. मुकेश ने पोस्ट में यह भी कहा था क‍ि सुशांत ने उन्हें वादा किया था क‍ि उनकी पहली फिल्म में वे काम करेंगे. वे वादा तो निभा गए लेक‍िन मुकेश को उनके बिना इसे रिलीज करने का दुख है.

Advertisement

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी फिल्म

मुकेश छाबड़ा ने ही यह अनाउंस किया था कि 'दिल बेचारा' को डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा. वो कहते हैं- हमें खुशी है कि हम इस महान एक्टर की लीगेसी को बरकरार रखने के लिए कुछ कर पा रहे हैं. दिल बेचारा को सीधे डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज किया जा रहा है. फिल्म को सब्सक्राइबर और नॉन सब्सक्राइबर दोनों देख पाएंगे.

दिल बेचारा की बात करें तो ये हॉलीवुड फिल्म The Fault in our Stars की रीमेक है. फिल्म में सुशांत के अपोजिट संजना संघी को कास्ट किया गया है. फिल्म में सैफ अली खान का भी कैमियो देखने को मिलेगा. फिल्म के साथ म्यूजिक कंपोजर ए आर रहमान और अमिताभ भट्टाचार्य भी जुड़े हुए हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »