सुशांत की फिल्म देखने के बाद 7वीं की स्टूडेंट ने किया सुसाइड, छोड़ा ये नोट

लड़की ने आत्महत्या के पहले सुसाइड नोट भी लिखा है जिसमें उसने लिखा कि सुशांत का दुनिया से चले जाना उसे अच्छा नहीं लगा, इसलिए वह खुदखुशी कर रही है.

Advertisement
सुशांत सिंह राजपूत सुशांत सिंह राजपूत

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 10:17 PM IST

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में पुलिस की जांच-पड़ताल जारी है और दूसरी तरफ सुशांत के कई फैन्स द्वारा अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिए जाने की खबरें लगातार आ रही हैं. इसी क्रम में सुशांत के आत्महत्या करने से दुखी भिलाई की एक 13 वर्षीय छात्रा द्वारा सुसाइड कर लिए जाने की खबर सामने आई है.

एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक लड़की ने आत्महत्या के पहले सुसाइड नोट भी लिखा है जिसमें उसने लिखा कि सुशांत का दुनिया से चले जाना उसे अच्छा नहीं लग रहा है, इसलिए वह खुदकुशी कर रही है. भिलाई नगर पुलिस इस मामले में जांच कर रही है. सुसाइड करने वाली इस लड़की का नाम जे. एंजेला है और वह 7वीं कक्षा की स्टूडेंट थी. सुसाइड करने से ठीक पहले उसने सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म छिछोरे देखी थी.

Advertisement

मालूम हो कि इससे पहले आंध्र प्रदेश की एक 21 वर्षीय लड़की द्वारा सुसाइड करने की खबर सामने आई थी. बताया गया था कि वह एक्टर की सुसाइड की खबरों को बर्दाश्त नहीं कर पा रही थी. भिलाई वाले मामले की बात करें तो आपको बता दे कि एंजेला तीन भाई बहनों में सबसे बड़ी थी, उसके पिता एस.सतीश रायपुर स्थित निजी कंपनी में नौकरी करते हैं. सुबह ही उन्होंने पत्नी और दो बच्चों को नाना के घर छोड़ा था.

घटना के वक्त छात्रा घर पर अकेली थी. दरअसल बुधवार की शाम करीब 5 बजे टीवी पर फिल्म छिछोरे चल रही थी. मृतका जें. एंजेला खुशनुमा मन से फिल्म देख रही थी. उस वक्त उसके पिता भी घर पर थे. इसी बीच कुछ जरुरी काम से सतीश को बाजार जाना पड़ गया. बाजार से कुछ समय बाद वापस आने पर एंजिला ने दरवाजा नहीं खोला. तब वे पिछले हिस्से से कूदकर अंदर गए.

Advertisement

पुलिस कर रही मामले की जांच

अंदर जाने पर पता चला कि एंजेला ने टीवी के सामने ही गले में फंदा बनाकर उस पर झूल गई. तब भी टीवी पर सुशांत की फिल्म चल रही थी. जैसे तैसे सतीश अंदर पहुंचे और उसके बाद फंदा काटा और बेटी को उतार कर सेक्टर 9 अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस इस मामले में धारा 170 के तहत मर्ग कायम कर जांच कर रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »