सनी लियोन के 'लैला मैं लैला' को मिला एक दिन में 60 लाख व्यूज

'रईस' फिल्म में सनी लियोन 'लैला मैं लैला' पर आइटम नंबर कर रही हैं. यह गाना कल ही रिलीज हुआ है और एक ही दिन में इस गाने को 6 मिलियन व्यूज मिल गए हैं.

Advertisement
सनी लियोन और शाहरुख खान सनी लियोन और शाहरुख खान

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 22 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 4:50 PM IST

शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' में सनी लियोन ने 'लैला मैं लैला' गाने पर आइटम नंबर किया है. यह गाना कल ही रिलीज हुआ है.

यूट्यूब पर यह गाना छाया हुआ है. एक दिन में इस गाने पर 6 मिलियन व्यूज मिले हैं और इसे एक लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है.

गाने में की अदा देखने लायक है. इस गाने को पावनी पांडे ने गाया है और संगीत दिया है राम संपथ ने. यह गाना 'कुर्बानी' फिल्म के कल्याणजी आनंदजी के एक गाने का नया वर्जन है. 2017 में जनवरी के आखिरी हफ्ते में रिलीज होने वाली 'रईस' में शाहरुख खान के अलावा माहिरा खान और नवाजुद्दीन सिद्दिकी मुख्य भूमिकाओं में हैं.

Advertisement

इस फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विनिंग निर्देशक राहुल ढोलकिया ने किया है. 'रईस' का निर्माण रितेश सिद्धवानी और की एक्सेल इंटरटेंमेंट और - गौरी खान की रेड चिलीस इंटरटेंमेंट कर रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »