सुनील लहरी के बेटे का म्यूजिक वीडियो रिलीज, रामायण परिवार ने दिया आशीर्वाद

सुनील लहरी ने अपने ट्वीट में लिखा- दोस्तों आज मैं रामायण के पीछे की अनकही बातों के बदले कृष के वीडियो को प्रमोशन के लिए डाल रहा हूं. मुझे उम्मीद नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि आप लोग पूरा सपोर्ट करेंगे और मैक्स टु मैक्स हिट करेंगे.

Advertisement
कृष पाठक कृष पाठक

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 5:12 PM IST

रामानंद सागर की रामायण में लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले एक्टर सुनील लहरी के बेटे कृष पाठक की एल्बम जियूं कैसे रिलीज हो गई है. आमतौर पर रामायण की शूटिंग के किस्से सोशल मीडिया पर शेयर करने वाले सुनील ने ट्वीट करके अपने बेटे को उनके नए म्यूजिक एल्बम के लिए शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने ट्वीट में फैन्स से भी उनके बेटे को सपोर्ट करने की अपील की है.

Advertisement

सुनील लहरी ने अपने ट्वीट में लिखा, "दोस्तों आज मैं रामायण के पीछे की अनकही बातों के बदले कृष के वीडियो को प्रमोशन के लिए डाल रहा हूं. मुझे उम्मीद नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि आप लोग पूरा सपोर्ट करेंगे और मैक्स टु मैक्स हिट करेंगे. सॉन्ग जो रिलीज हो गया है. गाने का लिंक बायो में दे दिया गया है."

इसके साथ सुनील लहरी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें पहले अरुण गोविल नजर आ रहे हैं. अरुण वीडियो में कह रहे हैं कि हाय कृष, पता चला कि तुम्हारी एल्बम जियूं कैसे 15 तारीख को रिलीज हुआ है मैं तुम्हें बेस्ट ऑफ लक और गुड लक कहना चाहता हूं. राम जी सब कृपा करेंगे.

सुनील ने बांधे तारीफों के पुल

इसके बाद वीडियो में सुनील लहरी नजर आते हैं जो बता रहे हैं, "हाय कृष, गुड लक तुम्हारी एल्बम जियूं कैसे के लिए. मैंने एल्बम देखी है ये एक बहुत खूबसूरत एल्बम है. मुझे ये बहुत अच्छी लगी और तुम सभी ने बहुत अच्छा परफॉर्म किया है. मैं तुम्हारी और पूरे क्रू की कामयाबी के लिए दुआ करता हूं."

Advertisement

वीडियो में आगे दीपिका चिखलिया और अर्जुन भी कृष को उनके करियर के लिए शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं. बता दें कि सुनील लहरी के हैंडसम बेटे कृष पाठक भी उन्हीं की तरह एक एक्टर हैं. कृष ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो POW युद्ध के बंदी से की थी. शो में उन्होंने अयान खान का किरदार निभाया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »