Box Office Collection: प्री-ईद सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी 'सुल्तान'

सुपरस्टार सलमान की फिल्म 'सुल्तान' ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की. जानिए ईद से पहले 'सुल्तान' की कमाई...

Advertisement
सलमान खान और अनुष्का शर्मा सलमान खान और अनुष्का शर्मा

स्वाति गुप्ता

  • मुंबई,
  • 07 जुलाई 2016,
  • अपडेटेड 5:23 AM IST

सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘सुल्तान’ ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है. रेसलर के अवतार में नजर आ रहे सलमान और अनुष्का स्टारर इस फिल्म ने पहले ही दिन 36.54 करोड़ रुपये की कमाई की है.

बता दें कि अब तक सलमान की जितनी फिल्में आई हैं उनमें पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड 'प्रेम रतन धन पायो' के नाम है जिसने पहले दिन 40.35 करोड़ रुपये का व्यापार किया था. वहीं, 'एक था टाइगर' ने 32.93 करोड़ रुपये और 'बजरंगी भाईजान' ने करीब 27.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था.

Advertisement

ट्रेड एनालिस्ट ने ट्वीट कर सलमान की पिछली फिल्मों के मुकाबले 'सुल्तान' की पहले दिन की कमाई की जानकारी दी है.

यही नहीं 'सुल्तान' के रिलीज होने के साथ-साथ ए‍क के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ने का सिलसिला भी शुरू हो गया है. 'सुल्तान' ने ईद पर रिलीज होने वाली अब तक की फिल्मों में से सबसे बड़ी ओपनर फिल्म का रिकॉर्ड कायम किया है.

ऐसी उम्मीद की जा रही है कि शुरुआती 5 दिनों में ही यह फिल्म की कमाई का आंकड़ा पार करके एक नया इतिहास रचेगी. ईद के मौके पर रिलीज हुई अली अब्बास जफर निर्देशित फिल्म 'सुल्‍तान' में सलमान एक हरियाणवी पहलवान के किरदार में नजर आ रहे हैं. वहीं अनुष्‍का शर्मा ने भी फिल्‍म में एक रेसलर का किरदार निभाया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement