सूरमा का नया गाना रिलीज, जश्न के मूड में दिखे दिलजीत और तापसी

'सूरमा' के निर्माताओं ने फिल्म का तीसरा गीत 'गुड मैन दी लालटेन' रिलीज कर दिया है.

Advertisement
दिलजीत दोसांझ और तापसी पन्नू दिलजीत दोसांझ और तापसी पन्नू

पुनीत पाराशर

  • नई दिल्ली,
  • 29 जून 2018,
  • अपडेटेड 7:35 PM IST

हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी संदीप सिंह पर आधारित बायोपिक 'सूरमा' के निर्माताओं ने फिल्म का तीसरा गीत 'गुड मैन दी लालटेन' रिलीज कर दिया है. इस गाने में दिलजीत दोसांझ, तापसी पन्नू और अंगद बेदी जश्न के मूड में नजर आ रहे हैं. 'गुड मैन दी लालटेन' में संदीप सिंह का परिवार उनकी अंतर्राष्ट्रीय सफलता के बाद घर वापसी पर उनका स्वागत करता है.

Advertisement

अनुभवी लेखक गुलजार ने इस खूबसूरत गाने के बोल लिखे है, तो वहीं सुखविंदर सिंह द्वारा गाए गए इस गाने को शंकर अहसान लॉय की तिकड़ी द्वारा संगीत दिया गया है. मुख्य भूमिका में नजर आने वाले दिलजीत दोसांझ अभिनीत फिल्म पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह की जीवनगाथा पर आधारित है. फिल्म 13 जुलाई, 2018 को रिलीज होगी.

अपकमिंग फिल्म 'सूरमा' में सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ हॉकी कप्तान संदीप सिंह का किरदार अदा कर रहे हैं. दिलजीत ने अपनी इस फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्हें यह जानकर हैरत हुई कि हॉकी को देश के राष्ट्रीय खेल के तौर पर आधिकारिक रूप से सम्मान नहीं मिला है और इस बारे में हमें बचपन से स्कूलों में गलत सिखाया जाता रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »