सोनम को नीरजा के स्कूल से आया बुलावा, गणतंत्र दिवस पर करेंगी फ्लैग होस्टिंग

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने फिल्म नीरजा के ट्रेलर से हम सबको कर दिया है. इस फिल्म में सोनम जांबाज नीरजा का किरदार निभा रहीं हैं.

Advertisement
फिल्म 'नीरजा' में सोनम कपूर फिल्म 'नीरजा' में सोनम कपूर

दीपिका शर्मा / आर जे आलोक

  • मुंबई,
  • 24 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 10:03 AM IST

रील लाइफ की नीरजा यानी सोनम कपूर को बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल ने गणतंत्र दिवस पर फ्लैग होस्टिंग के लिए बुलाया है. ये पहला मौका है जब इस प्रेस्टीजियस स्कूल ने किसी बाहरी स्टूडेंट को अपने यहां फ्लैग होस्टिंग के लिए बतौर गेस्ट बुलाया है, क्योंकि नीरजा भनोट इसी स्कूल की एलुमनाई थी. चंडीगढ़ की रहने वाली नीरजा ने अपनी प्रारंभिक स्कूली शिक्षा यहीं से ली थी.

Advertisement

359 यात्रियों को अपनी जान देकर बचाने वाली नीरजा भनोट स्कूल के नेशनल हीरो वाली गैलरी में बड़े शान से दर्ज हैं. स्कूल का हर बच्चा उनकी बहादुरी पर नाज करता है. अब जबकि ने बड़ा फैसला किया है.

की अदाकारा सोनम कपूर ने स्कूल में झंडा फहराए जाने की खबर से बेहद खुश हैं और वो फ्लैग होस्टिंग के बाद बच्चों के साथ रूबरू होंगी और उनसे बातचीत करेंगी.

आपको बता दें कि 1847 में बने बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल देश के नामी स्कूलों में शुमार है. बॉलीवुड की सभी हस्तियों के बच्चों के लिए यह स्वर्ग है. साथ कई बड़े राजनेताओं ने अपनी बारहवीं तक पढ़ाई इसी स्कूल में की है. चाहे वो आमिर खान हों, रिति‍क रोशन, लकी अली, जॉन अब्राहम या फिर उद्धव ठाकरे.

सूत्रों की मानें तो की पूरी जिंदगी को फिल्म के माध्यम से जिया है. फिल्म बनने से पहले ही ने पूरी रिसर्च की और उनके दोस्तों रिश्तेदारों से नीरजा को लेकर चर्चा भी की. इसके साथ ही 1986 के पैमएम में बैठे कई यात्रियों से बातचीत की और फ्लाइट की रिकॉर्डिंग भी सुनी. जिससे 5 सितंबर को हुए वाकये को वैसा ही दिखाया जाए जैसा घटा था. यह फिल्म 19 फरवरी को रिलीज हो रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »