टीवी की दुनिया से शिल्पा को मिला एक और ऑफर...

छोटे पर्दे पर कई रियलिटी शोज जज कर चुकी शिल्पा शेट्टी अब जल्द ही एक नई टीवी सीरीज में नजर आने वाली हैं.

Advertisement
शिल्पा शेट्टी शिल्पा शेट्टी

स्वाति गुप्ता

  • मुंबई,
  • 04 अगस्त 2016,
  • अपडेटेड 2:00 PM IST

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा फिलहाल सोनी टीवी पर आने वाले किड्स डांस रियलिटी शो 'इंडियाज सुपर डांसर' को अनुराग बसु और गीता कपूर के साथ जज करने में व्यस्त हैं. अब खबरें आ रही हैं कि शिल्पा को एक टीवी सीरीज में काम करने का मौका मिला है. यह शो सच्ची घटनाओं पर आधारित होगा.

शिल्पा स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद ही इस बारे में सोचेंगी. लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक शिल्पा यह शो करने में इंटरेस्टेड हैं क्योंकि यह कोई लंबा चलने वाला डेली सोप नहीं होगा बल्कि यह 22 एपिसोड की एक सीरीज होगी. फिलहाल शिल्पा ब्रांड एंडोर्समेंट्स, , डांस रिएलिटी शो और अपने चार साल के बच्चे को संभालने में बहुत व्यस्त हैं.

Advertisement

शिल्पा टीवी के लिए नई नहीं हैं. इसके पहले उन्होंने ' 'झलक दिखला जा' और 'जरा नच के दिखा' जैसे डांस रिएलिटी शोज भी जज किए हैं. सबसे पहले उन्होंने 2007 में ब्रिटीश रियलिटी सीरीज 'बिग ब्रदर' में हिस्सा लिया था और वो जीत के भी आईं थी. इसके बाद उन्हें बॉलीवुड में फिल्में भी मिलने लगी थी, जिसमें 'लाइफ इन ए मेट्रो' और 'अपने' बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement