6 साल की कंटेस्टेंट संग शिल्पा शेट्टी का बैली डांस, वीडियो वायरल

सुपर डांसर चैप्टर 3 में रविवार को रुपसा और शिल्पा शेट्टी के बीच बैली डांस कॉम्पिटिशन हुआ. स्टेज पर शिल्पा और रुपसा ने बैली डांस मूव्स किए. ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

Advertisement
शिल्पा शेट्टी स्टेज पर कंटेस्टेंट रुपसा के साथ (फोटो: इंस्टाग्राम) शिल्पा शेट्टी स्टेज पर कंटेस्टेंट रुपसा के साथ (फोटो: इंस्टाग्राम)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 अप्रैल 2019,
  • अपडेटेड 4:03 PM IST

सुपर डांसर चैप्टर 3 में रविवार को 6 साल की कंटेस्टेंट रुपसा ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से दर्शकों और जजों का दिल जीता. इससे पहले भी कई मौकों पर डांस की गुड़िया रुपसा ने अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस से जजों को सरप्राइज किया है. रविवार के एपिसोड में रुपसा और शिल्पा शेट्टी के बीच बैली डांस कॉम्पिटिशन हुआ. स्टेज पर शिल्पा और रुपसा ने बैली डांस मूव्स किए. ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Advertisement

रविवार को शो में रुपसा की धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस देख रवीना टंडन, गीता कपूर और शिल्पा शेट्टी शॉक्ड रह गए थे. रुपसा का डांस खत्म होने के बाद रवीना स्टेज पर रुपसा का आशीर्वाद लेने पहुंची थीं. रुपसा की डांस परफॉर्मेंस के बीच कई बार ऐसा हुआ जब थियेटर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा था. 

रुपसा की परफॉर्मेंस देखने के बाद रवीना टंडन ने कहा कि हमें तो ऐसा डांस एक्ट देखने के बाद कहीं छुप जाना चाहिए, कुर्सी के नीचे या पीछे. बता दें, रुपसा को जज गीता कपूर लिटिल एंजेल ऑफ डांस कहती हैं. रुपसा को सभी प्यार से डांस की गुड़िया कहते हैं. कोलकाता की रुपसा के मेंटर कोरियोग्राफर निशांत भट्ट हैं, जो कि उनके शो में सुपर गुरु हैं.

सुपर डांसर चैप्टर 3 को रित्विक धनजानी होस्ट करते हैं. शो को होस्ट गीता कपूर, अनुराग बसु और शिल्पा शेट्टी करते हैं.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »