नूरानी धमकी मामलाः कैंसिल हुआ संजय दत्त का अरेस्ट वारंट

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त के खिलाफ जारी हुआ गैर जमानती वारंट कैंसिल हो गया है. यह मामला 15 साल पुराना है...

Advertisement
संजय दत्‍त संजय दत्‍त

साकेत सिंह बघेल

  • नई दिल्ली,
  • 17 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 1:20 PM IST

मुंबई की एक अदालत ने बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त के खिलाफ शकील नूरानी मामले में गैर-जमानती वारंट जारी किया था. लेकिन अब खबर आई है कि संजय दत्त का अरेस्ट वारंट कैंसिल हो गया है.

संजय दत्त ने अपनी गैर मौजूदगी को लेकर कोर्ट में एप्लीकेशन दी थी. जिसके बाद अंधेरी मेट्रो पोलिटीयन कोर्ट ने इस एप्लीकेशन को एक्सेप्ट कर उनके अरेस्ट वारंट को कैंसिल कर दिया.

Advertisement

15 साल पुराना है मामला
यह वारंट दिए जाने के मामले में जारी किया गया था. दरअसल, यह मामला 15 साल पुराना है. वर्ष 2002 में शकील नूरानी 'जान की बाजी' नामक फिल्म बना रहे थे. उन्होंने इस फिल्म के लिए अभिनेता संजय दत्त को पचास लाख रुपये देकर साइन किया था. फिल्म की शूटिंग चल रही थी. सब ठीक था लेकिन अचानक संजय ने यह फिल्म बीच में ही छोड़ दी थी.

संजय दत्त के फिल्म छोड़ने की वजह से निर्माता शकील नूरानी को करीब पांच करोड़ रुपये का भारी नुकसान हुआ था. इस बात से नूरानी काफी खफा भी थे. आरोप था कि इसके बाद जब शकील नूरानी ने संजय दत्त से संपर्क किया था तो संजय ने उन्हें की धमकी दी थी.

अंडरवर्ल्ड से धमकी का आरोप
नूरानी का आरोप यह भी है कि संजय ने उन्हें अंडरवर्ल्ड की तरफ से भी धमकी दिलाई थी. संजय का बर्ताव देखकर नूरानी ने कानून का सहारा लिया था. और उनके खिलाफ धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया था. जिसके चलते वर्ष कोर्ट ने अभिनेता संजय दत्त के खिलाफ वारंट जारी किया था.

Advertisement

तभी से यह मामला अदालत में चल रहा है. तब अदालत ने इस मामले में शनिवार को संजय दत्त को तलब किया था. लेकिन संजय कोर्ट में पेशी पर नहीं आए. इस बात से खफा होकर अंधेरी मेट्रोपोलिटियन कोर्ट ने एक बार फिर उनके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »