शाहिद कपूर के भाई ईशान दीपिका पादुकोण के साथ करेंगे डेब्यू

शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर एक्टिंग से पहले फिल्म 'उड़ता पंजाब' में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं. फिल्म में उनकी एक छोटी सी भूमिका भी रही है.

Advertisement
ईशान खट्टर ईशान खट्टर

मेधा चावला

  • नई दिल्ली,
  • 17 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 4:33 AM IST

काफी समय से खबरें थी कि के भाई ईशान खट्टर श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर के साथ डेब्यू करने वाले हैं. लेकिन अब खबर है कि जल्द ही ईशान दीपिका पादुुकोण के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं.


खबरों की मानें तो ईशान दीपिका के अगली फिल्म 'द फ्लोटिंग गार्डेन' से अपने करियर की शुरूआत करने वाले हैं. इस अंग्रेजी फिल्म को ईरानी फिल्ममेकर माजीद माजीदी डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म में ईशान दीपिका के छोटे भाई का किरदार निभाएंगे. इस फिल्म में और ईशान दोनों ही नजर आने वाले हैं.

Advertisement


ईशान एक्टिंग से पहले फिल्म 'उड़ता पंजाब' में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं. फिल्म में उनकी एक छोटी सी भूमिका भी रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement