पाकिस्तानी आर्टिस्टों के बैन के बाद शाहरुख और माहिरा सीक्रेट लोकेशन पर करेंगे 'रईस' की शूटिंग !

देश में पाकिस्तानी कलाकारों के बैन के बाद खबरें आई थी कि शाहरुख की फिल्म 'रईस' से माहिरा खान को हटा दिया गया है लेकिन अब रिपोर्ट्स की माने तो शाहरुख, माहिरा के साथ सीक्रेट लोकेशन पर फिल्म की शूटिंग करेंगे.

Advertisement
शाहरुख खान और माहिरा खान शाहरुख खान और माहिरा खान

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 22 अक्टूबर 2016,
  • अपडेटेड 6:34 PM IST

खबरों की माने तो शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' से पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान को नहीं हटाया गया है.

हाल ही में हुए उरी अटैक के बाद पाकिस्तानी आर्टिस्टों के बैन की बात चल रही थी. खबरें आई थी कि माहिरा खान अब 'रईस' का हिस्सा नहीं हैं. सूत्रों की माने तो फिल्म के प्रोड्यूसर्स रितेश सिधवानी, , शाहरुख खान और फिल्म के डायरेक्टर का मानना है कि 26 जनवरी यानी फिल्म की रिलीज तक यह मामला ठंडा हो जाएगा.

Advertisement


माहिरा के कुछ सीन्स की शूटिंग पहले हो गई है और बची हुई शूटिंग मिड-नवंबर में अबू धाबी में होगी. माहिरा ने शाहरुख के साथ अलग-अलग लोकेशन पर 20 दिन की शूटिंग पहले ही कर ली है. फिलहाल शाहरुख, आलिया के साथ आने वाली फिल्म ' पर फोकस कर रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »