शाहरुख की फिल्म का टाइटल रिलीज, बौने बन ऐसे कर रहे DANCE

शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ की आने वाली फिल्म की टाइटल का आखिरकार ऐलान हो गया. फिल्म का नाम 'जीरो' होगा. आनंद एल राय की इस फिल्म में शाहरुख बौने के किरदार में हैं.

Advertisement
फिल्म जीरो में शाहरुख खान फिल्म जीरो में शाहरुख खान

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 01 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 11:45 AM IST

शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ की आने वाली फिल्म की टाइटल का आखिरकार ऐलान हो गया. फिल्म का नाम 'जीरो' होगा. आनंद एल राय की इस फिल्म में शाहरुख बौने के किरदार में हैं.

शाहरुख ने सोशल मीडिया पर फिल्म का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो डांस करते दिख रहे हैं. वीडियो के अंत में फिल्म का नाम पता चलता है.

Advertisement

फिल्म 21 दिसंबर 2018 को रिलीज होगी. फिल्म की शूटिंग तो कई दिनों से हो रही है, लेकिन फिल्म का टाइटल अभी तय सामने नहीं लाया गया था.

31 दिसंबर 2017 को शाहरुख ने ट्वीट कर आनंद एल राय से कहा था- आनंद एल राय सर, टाइल कब अनाउंस करना है? या 2018 में भी गालियां खानी है?

इसके बाद शाहरुख ने कटरीना और अनुष्का की तस्वीरें पोस्ट कर लिखा था कि ये दोनों भी फिल्म की टाइटल की अनाउंसमेंट का इंतजार कर रही हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »