फराह खान ने शाहरुख खान का एक सीक्रेट शेयर करते हुए कहा है कि उनकी वजह से शाहरुख अपने 25 साल के करियर में एक बार शूट पर नहीं आए थे. दरअसल, फराह ने शाहरुख के साथ एक मजाक किया था, जिसके बाद शाहरुख शूट पर ही नहीं आए थे.
फराह ने Vh1 Inside Access Finale के दौरान कहा- 'जब हम केरल में जिया जले की शूटिंग कर रहे थे, मैंने शाहरुख को कहा था कि हम झरने का एक सीक्वेंस करने जा रहे हैं और मैं तुम्हें सफेद धोती पहनाऊंगी, जिसे पहन कर तुम्हें पानी से बाहर आना होगा. मैं उनके साथ मजाक कर रही थी, लेकिन वो पहली बार था जब अपने 25 साल के करियर में शाहरुख पहली बार शूट पर नहीं आए थे. उन्होंने कहा था कि वो रास्ता भूल गए थे और उस समय गूगल मैप भी नहीं था. हम केरल के जंगल में शूट कर रहे थे.'
उन्होंने आगे कहा- 'अगर आप गाने को फिर से देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि गाने में सिर्फ प्रीति जिंटा डांस कर रही हैं क्योंकि शाहरुख उस दिन आए ही नहीं थे.'
शाहरुख फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म 'जीरो' की शूटिंग कर रहे हैं. फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ हैं. इसके साथ ही वो आजकल IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच भी अटेंड कर रहे हैं.
स्वाति पांडे