सपना चौधरी ने भाई की शादी में अर्शी संग किया रश्क-ए-कमर पर डांस

सपना चौधरी के भाई की वेडिंग में अर्शी खान का रश्क-ए-कमर पर डांस. देखें वीडियो.

Advertisement
सपना चौधरी और अर्शी खान सपना चौधरी और अर्शी खान

पूजा बजाज

  • दिल्ली,
  • 16 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 1:52 PM IST

हरियाणा की डांस सेंसशन सपना चौधरी के भाई की शादी के मौके पर कई बिग बॉस कंटेस्टेंट पहुंचे. 14 फरवरी को हुई इस वेडिंग के कई वीडियोज भी कंटेस्टेंट ने सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं. सपना के घर पहुंची अर्शी खान ने शादी की दावत से लेकर सपना चौधरी संग रश्क-ए-कमर पर डांस वीडियो भी पोस्ट किया है.

इस वीडियो में अर्शी खान और सपना चौधरी को रश्क-ए-कमर गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है. अर्शी खान ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'लव यू सपना चौधरी, तुम्हारे परिवार के साथ शानदार रात.'

Advertisement

अर्शी और सपना की इस दोस्ती और फन वीडियोज ने बिग बॉस फैन्स को काफी चौंका दिया है. क्योंकि इस शो में अर्शी और सपना के बीच तीखी नोक-झोंक ने शो के एंटरटेनमेंट डोज को डबल कर दिया था. यहां तक दोनों को एक दूसरे की बड़ी दुश्मन तक कहा गया था. अर्शी के साथ सपना के इस लेटेस्ट वीडियो में यूजर्स भी यही सवाल कर रहे हैं कि आखि‍र ये दोनों एक साथ कैसे?

लेकिन बता दें सपना चौधरी ने आज तक को दिए गए इंटरव्यू में ये साफ कह दिया था कि वह बंदगी और पुनीश के अलावा बिग बॉस में अपने सभी को-कंटस्टेंट से मिलकर खुश होंगी.

शायद यही वज‍ह है कि सपना चौधरी ने अपने पुराने गिले-शि‍कवे भुलाते हुए कई कंटस्टेंट को अपने भाई की शादी के मौके पर न्योता भेजा. बता दें अर्शी खान के अलावा सपना की इस फैमिली वेडिंग में बिग बॉस 11 कंटस्टेंट आकाश डडलानी और मेहजबी सिद्दीकी भी पहुंची थीं.

Advertisement

अर्शी के डांस के अलावा इस समारोह के कई और वीडियोज भी पोस्ट किए हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement