संजू देखकर रणबीर के कजिन ने दिया रिव्यू, जानिए क्या बोलीं आलिया की मां

संजय दत्त की बायोपिक फिल्म 'संजू' 29 जून को रिलीज होने जा रही है.

Advertisement
संजू का पोस्टर संजू का पोस्टर

पुनीत पाराशर

  • नई दिल्ली,
  • 28 जून 2018,
  • अपडेटेड 7:42 AM IST

संजय दत्त की बायोपिक फिल्म में लीड रोल प्ले कर रहे एक्टर रणबीर कपूर के कजिन आधार जैन ने फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग देखी. आधार को फिल्म में रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस बहुत शानदार लगी. फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग यश राज स्टूडियो में बुधवार रात आयोजित की गई थी. बता दें कि 'संजू' में रणबीर संजय दत्त की भूमिका निभा रहे हैं.

Advertisement

आधार रीमा जैन के छोटे बेटे हैं और फिल्म देखने के बाद उन्होंने ट्वीट कर कहा, "संजू एक कहानी है जो आपको हिम्मत से कठिनाइयों का सामना करना और जो आप हैं उसके लिए कभी भी माफीपूर्ण नहीं होना सिखाती है. राजकुमार हिरानी ने जबरदस्त फिल्मांकन किया है और रणबीर भईया आपने खुद को अपनी सीमाओं से परे खींच दिया है."

आधार ही नहीं बल्कि रणबीर की स्पेशल फ्रेंड आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान भी इस स्क्रीनिंग में मौजूद थीं. जो फिल्म और रणबीर के काम से काफी प्रभावित नजर आईं. सोनी राजदान ने इस फिल्म को अतुल्य बताया. बता दें कि फिल्म में रणबीर के अलावा परेश रावल, मनीषा कोइराला और विकी कौशल भी अहम भूमिकाएं निभाते नजर आएंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement