'गोलमाल अगेन' में इस रोल में नजर आएंगे संजय दत्त

बॉलीवुड की हिट फिल्म 'गोलमाल सीरीज' की अगली फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ की शूटिंग शुरू हो गई है. खबरें हैं कि इस फिल्म में में संजय दत्त भी कैमियो रोल में नजर आ सकते हैं...

Advertisement
संजय दत्त संजय दत्त

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 01 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 10:53 AM IST

अजय देवगन और रोहित शेट्टी की जोड़ी एक बार फिर से लोगों को हंसाने के लिए तैयार है. दोनों 'गोलमाल 4' के साथ वापसी कर रहे हैं. इस फिल्म का फर्स्ट लु‍क आ चुका है और अब खबरें हैं कि संजय दत्त इस फिल्म में कैमियो रोल में नजर आ सकते हैं.

अजय देवगन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म की कास्ट के साथ एक फोटो शेयर की है जिसमें संजय दत्त भी नजर आ रहे हैं.

Advertisement

रोहित शेट्टी की कॉमेडी फिल्म 'गोलमाल' सीरीज की पहली फिल्म साल 2006 में रिलीज हुई थी. इसके बाद गोलमाल रिटर्न्स 2008 में और गोलमाल 3, 2010 में रिलीज हुई थी. सात साल बाद अब गोलमाल सीरीज की अगली फिल्म 'गोलमाल अगेन' दर्शकों को गुदगुदाने के लिए तैयार हैं.

इस फिल्म की शूटिंग 9 मार्च से शुरु हो चुकी है. फिल्म के हीरो अजय देवगन ने रोहित शेट्टी के जन्मदिन पर उनको सरप्राइज देते हुए सोशल मीडिया पर फिल्म की पूरी स्टार कास्ट का पहला लुक जारी किया है. पोस्टर में सभी ब्लैक कपड़ों में दिखाई दे रहे थे.

फिल्म 'गोलमाल अगेन' में एक बार फिर से अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े और कुणाल खेमू दर्शकों को हंसाते नजर आएंगे. हालांकि इस बार फिल्म की फीमेल लीड में थोड़ा बदलाव हुआ है और करीना कपूर खान की जगह फिल्म में परिणीति चोपड़ा और तब्बू दिखाई देगीं.

Advertisement


'गोलमाल अगेन' इस साल 6 अक्टूबर को रिलीज होगी. फिल्म में इस बार प्रकाश राज भी नजर आएगें. 'सिंघम' के बाद यह पहली बार होगा जब दोनों एक-साथ कॉमेडी करते नजर आएंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement