रेस-3 से पहले इस फिल्म में बॉबी देओल संग डांस करते दिखेंगे सलमान

चर्चा है कि रेस-3 से पहले सलमान-बॉबी की जोड़ी 'यमला पगला दीवाना: फिर से' में देखने को मिलेगी. जहां वे देओल ब्रदर्स और धर्मेंद्र के साथ डांस करते नजर आएंगे.

Advertisement
सलमान खान और बॉबी देओल सलमान खान और बॉबी देओल

हंसा कोरंगा

  • नई दिल्ली,
  • 06 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 12:59 PM IST

सलमान खान और बॉबी देओल को रेस-3 में एकसाथ देखने के लिए फैंस को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है. लेकिन इस बीच दोनों एक्टर्स के चाहने वालों को एक सरप्राइज मिलने की खबर है. ऐसी चर्चा है कि रेस-3 से पहले सलमान-बॉबी की जोड़ी 'यमला पगला दीवाना: फिर से' में देखने को मिलेगी.

बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक, 'यमला पगला दीवाना: फिर से' में सलमान खान का स्पेशल गेस्ट अपीयरेंस होगा. जहां वे देओल ब्रदर्स और धर्मेंद्र के साथ डांस करते नजर आएंगे.

Advertisement

अभी गाने के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है. सलमान खान ने हाल ही में रिलीज हुई सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' में कैमियो रोल किया था. वहीं शाहरुख की फिल्म 'जीरो' में भी उनके कैमियो करने की खबरें हैं.

बता दें, रेस-3 को बॉबी देओल की कमबैक फिल्म माना जा रहा है. लेकिन रेस-3 से पहले बॉबी की 'यमला पगला दीवाना: फिर से' रिलीज होगी. यह फिल्म यमला पगला दीवाना सीरीज की तीसरी फिल्म है. फैंस को एक बार फिर से धर्मेंद्र संग देओल ब्रदर्स की कॉमेडी देखने को मिलेगी.

रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित फिल्म रेस-3 में सलमान और बॉबी के अलावा जैकलीन फर्नांडिस, डेजी शाह, साकिब सलीम होंगे. जैकलीन रेस 2 में भी नजर आ चुकी हैं. यह फिल्‍म इस साल ईद पर रिलीज होगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »