अब सलमान खान की फिल्में मिलेंगी अमेजॉन प्राइम पर एक्सक्लूसिव

एक्टर सलमान खान हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं और इस बार उनके खबरों में बने रहने की वजह है उनका अमेजॉन के साथ टाई अप.

Advertisement
सलमान खान सलमान खान

स्वाति पांडे / शिवांगी ठाकुर

  • मुंबई,
  • 31 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 9:33 PM IST

एक्टर सलमान खान हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं और इस बार उनके खबरों में बने रहने की वजह है उनका अमेजॉन के साथ टाई अप.

जी हां, सलमान ने हाल ही में ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सर्विस प्रोवाइडर अमेजॉन प्राइम के साथ टाई अप किया है, जहां सलमान और अमेजॉन प्राइम एक खास डील कर रहा है.

आपको बता दें कि सलमान की फिल्म्स का उनके फैन्स को हमेशा बेसब्री से इन्तजार रहता है और अब अपने फैन्स के इंजतार को कम करने के लिए सलमान ने अमेजॉन प्राइम के साथ टाई अप किया है. इसके तहत सलमान अपनी आनेवाली फिल्म्स के एक्सक्लूसिव राइट्स अमेजॉन प्राइम को देंगे.

Advertisement

ना सिर्फ उनकी अपकमिंग फिल्म्स बल्कि हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'ट्यूबलाइट' के भी राइट्स सलमान ने अमेजॉन प्राइम को दिए है. अमेजॉन प्राइम को 2 महीनों के लिए इन फिल्म्स के विंडो मिलेंगे और तब तक ये फिल्म किसी भी चैनल पर नहीं दिखाए जा सकेंगे.

सलमान ने हाल ही में इस डील को लेकर एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो गेम ऑफ थ्रोन्स और बाकी फिल्मों के मुकाबले बॉलीवुड फिल्मों की तुलना करते नजर आ रहे हैं.

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement