'सुल्तान' में दाढ़ी-मूंछ में नहीं, इस लुक में नजर आएंगे सलमान

आमिर खान जहां 'दंगल' में नजर आएंगे वहीं दूसरी तरफ सलमान खान 'सुल्तान' का हिस्सा होंगे. एक बार फिर सलमान ने ट्वीट कर अपने फैन्स के साथ 'सुल्तान' का लुक शेयर किया.

Advertisement
ट्विटर पर सलमान ने की ये तस्वीर शेयर ट्विटर पर सलमान ने की ये तस्वीर शेयर

दीपिका शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 09 फरवरी 2016,
  • अपडेटेड 2:33 PM IST

सलमान खान जो भी लुक रखते हैं वो यूथ में ट्रेंड बन जाता है. पिछले काफी समय से फिल्म 'सुल्तान' के लिए उन्होंने जो दाढ़ी और मूंछ रखी हुई थी वो भी काफी पॉपुलर हुई.

लेकिन कहीं न कहीं उनके फैन्स उनका क्लीन शेव लुक मिस कर रहे थे. ऐसे में आने वाले वैलेंटाइन डे से पहले सलमान ने क्लीन शेव कर अपने फैन्स को एक सौगात दी है. इसी फिल्म के लिए एक बार फिर चेंज किया है.

Advertisement

जी हां, वैलेंटाइन वीक में इंडिया के इस मोस्ट एलिजिबल बैचलर ने अपने क्लीन शेव लुक से सभी चाहने वालों को एक बार फिर चौंका दिया है. की प्रमोशन टीम ने ट्विटर पर सलमान की एक फोटो शेयर की है जिसमें वो क्लीन शेव लुक में नजर आ रहे हैं. फोटो के साथ कैप्शन दिया गया है ' से इस साल वैलेंटाइन जल्दी आ जाएगा.'

सलमान खान ने भी ट्वीट कर अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें सलमान की नाक से खून ब‍ह रहा है.

खैर जो भी हो, लेकिन वैलेंटाइन डे पर का यह चिकना लुक उनकी गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर को खूब भाएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement