वायरल वीडियो: जब साजिद खान ने कहा- 20 की उम्र में बहुत कमीना था मैं

साजिद खान पर अब तक 4 महिलाएं यौन शोषण और छेड़छाड़ के आरोप लगा चुकी हैं. इनमें से ज्यादातर के आरोप काफी हद तक मिलते जुलते हैं.

Advertisement
साजिद खान साजिद खान

पुनीत पाराशर

  • नई दिल्ली,
  • 18 अक्टूबर 2018,
  • अपडेटेड 12:48 PM IST

#MeToo कैंपेन के तहत कई महिलाओं ने फिल्ममेकर पर गंभीर आरोप लगाए हैं. आरोपों के बाद साजिद, हाउसफुल 4 से हट गए. उन्होंने आरोपों को खारिज किया और कहा सच्चाई सामने आएगी. यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों के बाद अब साजिद खान का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक़ ये इंटरव्यू तीन साल पहले का है. इसमें साजिद खान यह मानते हुए नजर आ रहे हैं कि वह लड़कियों के मामले में काफी धोखेबाज किस्म के इंसान रहे हैं.

Advertisement

बॉलीवुड हंगामा के साथ एक इंटरव्यू में साजिद ने कहा था, "20 की उम्र तक मैं बहुत कमीना था. मैं बहुत रिलेशनशिप्स में पड़ा और निकला. मैंने बहुत से दिल तोड़े, झूठ बोला, धोखा दिया, मैंने बहुत सी लड़कियों को ना बोला, जैसा कि हम में से ज्यादातर लड़के करते हैं. मैं टीवी पर था. मैं कामयाब हो रहा था. मेरी जिंदगी में जितनी भी अच्छी लड़कियां आईं मैंने उस सभी से बहुत बुरा बर्ताव किया." ये इंटरव्यू यूट्यूब पर मौजूद है.

ने इसी इंटरव्यू में यह भी बताया कि किस तरह एक ऐसा भी वक्त था जब वह अरेंज मैरिज के लिए तैयार हो गए थे. उन्होंने कहा था, "15-16 साल पहले मैं शादी के लिए तकरीबन तैयार था. उन लड़कियों से नहीं जिनसे मैंने प्यार किया, बल्कि एक अरेंज मैरिज के लिए. मैं एक लड़की से मिला जो हर उस बात पर राजी हो गई जो मैंने उससे कही. आम तौर पर यह किसी भी लड़के के लिए सबसे अच्छी स्थिति होती है."

Advertisement

फरहाद सामजी करेंगे हाउसफुल 4 का निर्देशन-

यौन शोषण के आरोपों के बाद साजिद खान हाउसफुल 4 से हट गए. उनकी जगह फरहाद सामजी फिल्म का निर्देशन करेंगे. हाउसफुल 4 के निर्माताओं ने पिछले दिनों इसकी घोषणा की थी. साजिद पर तीन अभिनेत्रियों एवं एक पत्रकार ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे जिसके बाद खान ने फिल्म से बाहर होने की घोषणा की थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »