रीमा लागू के अंतिम दर्शन करने पहुंचे आमिर समेत कई सितारे

रीमा लागू की मौत के खबर के बाद बॉलीवुड दुख में है, सेलेब्स रीमा के अंतिम दर्शन करने उनके घर पहुंचे...

Advertisement
अंतिम दर्शन करने पहुंचे सेलेब्स अंतिम दर्शन करने पहुंचे सेलेब्स

दीपिका शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 18 मई 2017,
  • अपडेटेड 8:34 PM IST

गुरुवार की सुबह बॉलीवुड एक्ट्रेस रीमा लागू के निधन की मनहूस खबर से हुई. बुधवार देर रात उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट कराया गया जहां दिल का दौरा पड़ने से गुरुवार तड़के उनकी मौत हो गई. इस खबर के बाद इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है.

अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे सितारे
अंतिम दर्शन करने के लिए उनके घर बॉलीवुड जगत के कई सितारे पहुंचे. महेश भट्ट, आमिर खान अपनी पत्नी किरण राव के साथ उनके घर पहुंचे. आमिर ने दुख जाहिर करते हुए कहा, 'हम लोग शॉक में हैं. उन्हें ऐसी कोई तकलीफ नहीं थी जिसके बारे में हम पहले से जानते थे, अचानक ये हो गया बहुत दुख की बात है.'

Advertisement

सामाजिक कार्यों में भी थी सक्रिय
आगे आमिर बोले मैंने अपनी पहली फिल्म 'कयामत से कयामत तक' रीमा जी साथ ही की थी. वो बहुत कमाल की एक्ट्रेस थी. उनका दिल बहुत साफ था. सामाजिक कार्यों में भी बहुत सक्रिय रहती थी. ये ही दुआ है उनकी आत्मा को शांति मिले.'

मां के किरदार को पर्दे पर जिया
रीमा लागू ने 30 साल की उम्र में ही मंसूर खान की फिल्म 'कयामत से कयामत तक' में अभिनय किया जिसमें उन्होंने जूही चावला की मां कमला सिंह की मां के किरदार को पर्दे पर जिया. बेहतरीन अभिनेत्री रीमा जल्द ही ममतामयी मां का पर्याय बन गईं. उन्होंने पर्दे पर सलमान खान और शाहरुख खान से लेकर गोविंदा तथा माधुरी दीक्षित तक हिंदी फिल्म जगत के स्टार्स की मां का किरदार निभाया.

4 बार फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता
बता दें कि रीमा लागू बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए चार बार फिल्मफेयर अवॉर्ड जीत चुकी थीं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement