बॉक्स ऑफिस पर रंगून की सुस्त शुरुआत, जानें दो दिन में कितने की हुई कमाई

शाहिद कपूर, सैफ अली खान और कंगना रनोट स्टारर 'रंगून' पहले दो दिन कुछ खास कमाल दिखा पाने में असफल रही है. जानिए फिल्म ने दो दिनों में कितने की कमाई की है.

Advertisement
रंगून का पोस्टर रंगून का पोस्टर

स्वाति पांडे

  • मुंबई,
  • 26 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 1:51 PM IST

विशाल भारद्वाज की फिल्म 'रंगून' की बॉक्स-ऑफिस पर धीमी शुरुआत हुई है. पहले दिन फिल्म ने 6.07 करोड़ रुपये की कमाई की थी. हालांकि फिल्म ने दूसरे दिन पहले दिन की अपेक्षा थोड़ा ज्यादा का बिजनेस किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म दूसरे दिन 7.5 करोड़ रुपये कमाने में कामयाब हुई है.


फिल्म को भारत में लगभग 1800 स्क्रीन्स मिले हैं. 40 करोड़ की बजट में बनी यह फिल्म डायरेक्टर विशाल भारद्वाज की अब तक की सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही है.

Advertisement


फिल्म में कंगना की एक्टिंग की काफी सराहना हो रही है लेकिन फिल्म को मिक्सड रिव्यू ही मिले हैं. यह फिल्म रुसी बिलमोरिया (सैफ अली खान), मिस जूलिया (कंगना रनोट) और नवाब मलिक (शाहिद कपूर) के बीच के लव ट्रायंगल पर बनी है.


यह फिल्म 24 फरवरी को रिलीज हुई थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »