रजनी बोले- काला में राजनीति, लेकिन राजनीतिक फिल्म नहीं

फिल्म काला के ऑडियो लॉन्च किया गया. इस मौके पर रजनीकांत और फिल्म से जुड़े बाकी कलाकारों ने दस्तक दी.

Advertisement
रजनीकांत रजनीकांत

हंसा कोरंगा

  • नई दिल्ली,
  • 10 मई 2018,
  • अपडेटेड 9:45 PM IST

फिल्म काला के ऑडियो लॉन्च के मौके पर रजनीकांत और फिल्म से जुड़े बाकी कलाकारों ने दस्तक दी. इस दौरान रजनीकांत समेत बाकियों ने फिल्म से जुड़े अपने अनुभव साझा किए. फिल्म के कुछ गानों की परफॉर्मेंस भी देखने को मिली.

रजनीकांत ने ऑडियो लॉन्च के अंत में स्पीच दी. इसमें उन्होंने फिल्म के बारे में अपने विचार व्यक्त किए. रजनी ने इसके अलावा गुजरे समय में की गई अपनी गलतियों के बारे में भी बताया.

Advertisement

उन्होंने कहा कि मुझेे एक समय इस बात का एहसास हो गया कि अब मुझे अपनी उम्र के हिसाब का रोल करना चाहिए और अपने से आधी उम्र की लड़कियों के साथ पेड़ के इर्द-गिर्द घूमना बंद कर देना चाहिए.

इसके अलावा फिल्म के बारे में बात करते हुए रजनी ने कहा कि काला में पॉलिटिक्स है, लेकिन काला एक पॉलिटिकल फिल्म नहीं है. फिल्म के निर्देशक पी रंजीत ने कहा कि काला एक व्यवसायिक फिल्म है. इसके अलावा फिल्म में आम नागरिकों के हित के बारे में बातें की गई हैं.

बता दें कि फरफॉर्मेंस के दौरान फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर संतोष नारायणन ने टीम के साथ गाना गाया. इसमें मशहूर गायक शंकर महादेवन और अनंथु शामिल थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement