'देश में एक कश्मीर, एक लता मंगेशकर, एक ताजमहल': रजा मुराद

इंडिया टुडे के साथ खास बातचीत में रजा मुराद ने कहा कि ताजमहल को सिर्फ प्यार के प्रतीक तक ही सीमित नहीं करना चाहिए. ये एक प्रतीक है उस वादे का जिसे सम्राट शाहजहां ने निभाया था.

Advertisement
रजा मुराद रजा मुराद

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 नवंबर 2019,
  • अपडेटेड 7:50 PM IST

बॉलीवुड के वरिष्ठ एक्टर और कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके रजा मुराद ने हाल ही में आगरा में ताजमहल का दौरा किया. रजा ने इस दौरान कई तस्वीरें भी खिंचवाई और इन तस्वीरों के बैकग्राउंड में ताजमहल को भी देखा जा सकता है. उन्होंने इस दौरान वहां मौजूद कई फैंस के साथ बातचीत भी कही. उन्होंने कहा कि भारत में एक कश्मीर है, एक ताजमहल है और एक लता मंगेशकर है और उनका परिवार इन सभी के लिए प्रार्थना करता है.

Advertisement

ताजमहल की तारीफ में रजा मुराद ने कही ये बात

इंडिया टुडे के साथ खास बातचीत में रजा मुराद ने कहा कि ताजमहल को सिर्फ प्यार के प्रतीक तक ही सीमित नहीं करना चाहिए. ये एक प्रतीक है उस वादे का जिसे सम्राट शाहजहां ने निभाया था. मुराद ने कहा कि ऐसी कई कविताएं हैं जिनमें ताजमहल की आलोचना की गई है और इसे शाहजहां की फिजूलखर्ची के तौर पर देखा गया है लेकिन इससे कहीं ज्यादा ऐसी कविताएं भी हैं जिनमें ताजमहल की खूबसूरती और उसके महत्व के बारे में बात की गई है.

उन्होंने ये भी कहा कि हर साल को देखने के लिए कई विदेशी पर्यटक भारत आते हैं और ये देश के सबसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल में शुमार है. रजा मुराद के कमेंट्स पर आगरा टूरिस्ट वेल्फेयर चैंबर प्रेसीडेंट प्रहलाद अग्रवाल ने कमेंट किया है. उन्होंने कहा कि मुराद जी ने जो भी बात कही है, उस बात से भारत के लाखों-करोड़ों लोग सहमत हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement