Raees vs Kaabil: प्रीबुकिंग में शाहरुख बने 'रईस', रितिक छूटे पीछे

कई दिनों से बॉलीवुड फैन्स की नजरें इसी पर थीं कि रईस और काबिल की लड़ाई में आगे कौन रहेगा. वैसे प्रीबुकिंग से थोड़ा अंदाजा तो लगाया जा सकता है...

Advertisement
काबिल और रईस की लड़ाई काबिल और रईस की लड़ाई

मेधा चावला

  • नई दिल्ली,
  • 25 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 8:18 PM IST

रिलीज डेट को लेकर बॉलीवुड में बड़ी फाइट्स होती हैं. पिछले कई दिनों से शाहरुख खान की 'रईस' और रितिक रोशन की 'काबिल' के क्लैश की चर्चा थी.

दोनों ही स्टार्स को एक बड़ी हिट की जरूरत है. हालांकि किस फिल्म को दर्शकों ने बनाया और किसे काबिल नहीं समझा, यह पता लगने में कुछ समय लगेगा. बहरहाल प्रीबुकिंग तो शाहरुख खान की फेवर में ज्यादा लग रही है.

Advertisement


शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' ने रिलीज होने से पहले ही लगभग 12.50 करोड़ का बिज़नेस कर लिया है. दूसरी ओर ने अभी 3 करोड़ का बिजनेस ही किया है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि 'काबिल' के लिए हुई प्रीबुकिंग 'ढिशुम' से भी कम है. जबकि एक सुपरस्टार होने के नाते रितिक की फिल्म को और बेहतर ओपनिंग मिलनी चाहिए थी.



जहां तक दूसरी फिल्मों से तुलना की बात है तो दंगल के लिए जहां प्रीबुकिंग 16.5 करोड़ की हुई थी तो वहीं सुल्तान के लिए यह अमाउंट 21 करोड़ की रही. सलमान खान की एक और बड़ी हिट 'प्रेम रतन धन पायो' की प्रीबुकिंग 15 करोड़ की थी. यानी शाहरुख अपनी नई फिल्म 'रईस' के साथ आमिर और सलमान खान को चुनौती नहीं दे सके.


लेकिन हां, काबिल और की लड़ाई का पहला राउंड जरूर जीत गए हैं. अब देखते हैं कि पहले दिन की कमाई के मामले में दोनों में से कौन-सी फिल्म बेहतर बिजनेस करती है!

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »