क्या प्रियंका को भी मिले थे अपनी शादी में शगुन के लिफाफे? कपिल के शो पर हुआ खुलासा

प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर फिल्म द स्काई इज पिंक के प्रमोशन्स में जमकर जुटे हैं. हाल ही में ये दोनों सितारे द कपिल शर्मा शो पर पहुंचे. इस दौरान कपिल ने दोनों से काफी दिलचस्प बातें की.

Advertisement
कपिल शर्मा और प्रियंका चोपड़ा कपिल शर्मा और प्रियंका चोपड़ा

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 अक्टूबर 2019,
  • अपडेटेड 9:51 AM IST

प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर फिल्म द स्काई इज पिंक के प्रमोशन्स में जमकर जुटे हैं. हाल ही में ये दोनों सितारे द कपिल शर्मा शो पर पहुंचे. इस दौरान कपिल ने दोनों से काफी दिलचस्प बातें की. कपिल शर्मा ने प्रियंका से पूछा कि जिस तरह इंडिया में शादी से पहले ढेर सारी तैयारियां की जाती हैं जैसे सिलेंडर लाना और भी कई चीजें. तो क्या निक ने भी शादी की तैयारी में ऐसा कुछ किया था? इसका जवाब प्रियंका ने मजाकिया अंदाज में देते हुए कहा कि निक ने भी ऐसे काम किए थे. उन्होंने निक को सिलेंडर लाने के लिए भेजा था.

Advertisement

इसके अलावा ने प्रियंका से पूछा कि सामान्य शादियों में शगुन के लिफाफों का काफी चलन है. क्या आपकी शादी में पहुंचे रसूखदार लोगों ने भी आपको शगुन के लिफाफे दिए थे और आखिर उनमें पैसे कितने थे? क्या आपको भी अपनी शादी के दौरान ऐसे लिफाफे मिले थे?

इस पर ने कहा कि मेरी शादी में 180 लोग ही पहुंचे थे जिनमें से 120 लोग तो मेरे परिवार के ही थे तो मेरे लिफाफे तो वैसे ही आधे हो गए थे लेकिन लिफाफों का तो पता नहीं पर मुझे आशीर्वाद सभी से काफी सारा मिला था.

फिल्म द स्काई इज पिंक की बात करें तो इस फिल्म के जरिए काफी समय बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं. इसमें उनके और फरहान अख्तर के अलावा रोहित सराफ और जायरा वसीम नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन सोनाली बोस ने किया है. 'द स्काई इज पिंक' मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी के माता-पिता आदिति और निरेन पर आधारित है. इस फिल्म में जायरा वसीम दोनों की बेटी का रोल निभाएंगी. फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Advertisement

सलमान द्वारा प्रोड्यूस किए जा रहे शो में पहुंची प्रियंका चोपड़ा

इस फिल्म से पहले प्रियंका चोपड़ा को फिल्म भारत के लिए साइन किया गया था. हालांकि उन्होंने ऐन मौके पर इस फिल्म से अलग होने का फैसला किया था. माना जाता है कि इस फिल्म के बाद और प्रियंका के बीच काफी तनाव हो गया था हालांकि सलमान द्वारा प्रोड्यूस किए जा रहे शो दि कपिल शर्मा शो में आकर प्रियंका ने साफ किया है कि दोनों के बीच चीजे़ं कहीं ना कहीं सामान्य हो चुकी हैं. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »